चीता संरक्षण में भारत की बड़ी उपलब्धि

कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी,मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता KJP21 ने पांच शावकों को जन्म दिया, भारतीय चीता आबादी में वृद्धि का संकेत।

कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी,मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

भोपाल - प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई। भारतीय धरती पर जन्मी 32 माह की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिसमें 41 भारतीय धरती पर जन्मे चीते शामिल हैं।

KJP21, मुखी और KGP12 के बाद भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने भारतीय धरती पर शावकों को जन्म दिया है। यह उपलब्धि देश में चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के प्रयासों की सफलता और चीतों की नई पीढ़ी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारत में बोत्सवाना वंशावली की शुरुआत

इन पांच शावकों का जन्म एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि भी लेकर आया है। इनका पिता बोत्सवाना से लाया गया नर चीता है। इस प्रकार इन शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंशावली (Botswanan lineage) की शुरुआत हुई है। इससे देश में बढ़ती चीता आबादी में एक नई आनुवंशिक वंशावली का समावेश हुआ है।

चीता पुनर्स्थापना अभियान में एक और गौरवपूर्ण अध्याय

भारतीय धरती पर चीतों की एक और पीढ़ी का जन्म प्रोजेक्ट चीता की उल्लेखनीय यात्रा में एक और गौरवपूर्ण अध्याय है। यह उपलब्धि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता संरक्षण के लिए निरंतर किए जा रहे वैज्ञानिक प्रबंधन, निगरानी और संरक्षण प्रयासों को भी रेखांकित करती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम तथा सभी सहयोगियों को बधाई दी गई है। उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से भारत में चीता पुनर्स्थापना की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

नन्हे मेहमानों के आगमन से कूनो की धरती पर एक बार फिर प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण की नई उम्मीद ने जन्म लिया है।

संबंधित सामग्री

भारत ने 85 मेडल के साथ एशियन गेम्स में अभियान समाप्त किया, मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा

भारत ने 85 मेडल के साथ एशियन गेम्स में अभियान समाप्त किया, मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा

भारत ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

भारत के कई राज्यों में मौसमी परिवर्तनों से बारिश और बाढ़ की स्थिति है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान में वृद्धि हुई है।

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

ज्यादा नमक वाली दाल के स्वाद को संतुलित करने के लिए विभिन्न तरीके जैसे बिना नमक वाली दाल मिलाना, नींबू का रस डालना, और घी का तड़का लगाना शामिल हैं।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है, SIR से जुड़े फैसलों को लेकर जवाब तलब किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर