Janjgir Champa: 40 लाख का बीमा पाने के लिए युवक ने रची ‘मौत’ की साजिश, 4 दिन तक ...

cg-insurance-policy-fraud-case-pamgarh

Janjgir Champa: 40 लाख का बीमा पाने के लिए युवक ने रची ‘मौत’ की साजिश, 4 दिन तक नदी में खोजते रहे गोताखोर, इंस्टाग्राम से खुला राज

janjgir champa 40 लाख का बीमा पाने के लिए युवक ने रची ‘मौत’ की साजिश 4 दिन तक नदी में खोजते रहे गोताखोर इंस्टाग्राम से खुला राज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। 21 वर्षीय युवक ने 40 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए अपनी मौत का नाटक रच डाला। उसने नदी किनारे बाइक, मोबाइल और कपड़े छोड़कर ऐसा माहौल बनाया जैसे वह डूबकर मर गया हो। पुलिस और SDRF की टीम 4 दिनों तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन आखिरकार सोशल मीडिया ने उसकी असलियत उजागर कर दी। युवक दिल्ली भागा हुआ था और इंस्टाग्राम पर एक्टिव पाया गया।

ऐसा रचा गया ‘मौत’ का ड्रामा

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। तैनाद गांव निवासी कौशल श्रीवास (21 वर्ष) 19 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर से निकला। उसने अपनी मां का मोबाइल लिया और कहा कि थोड़ी देर में घूमकर आ जाएगा। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।करीब रात 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसकी बाइक, मोबाइल और जूते शिवनाथ नदी के पैसर घाट पर पड़े हैं। परिवार तुरंत वहां पहुंचा और देखा कि सभी सामान किनारे पर पड़ा हुआ है, लेकिन कौशल गायब है। इसके बाद उसके पिता तिलक राम श्रीवास ने पामगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

4 दिनों तक नदी में सर्चिंग

गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद बिलासपुर से SDRF और नगर सैनिकों की गोताखोर टीम बुलाई गई। उन्होंने लगातार 4 दिन तक शिवनाथ नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। हर कोई यही मान चुका था कि युवक नदी में डूब गया है। परिवार वाले भी शोक में डूब गए।लेकिन इसी बीच पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कौशल के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू की। यहीं से कहानी पलट गई।

सोशल मीडिया ने खोला राज

साइबर टीम ने पाया कि कौशल इंस्टाग्राम पर एक्टिव था। उसने अपने एक दोस्त को मैसेज किया था कि वह जिंदा है और सुरक्षित है। इसके अलावा 23 अगस्त को उसने अपने भाई को एक अनजान नंबर से कॉल भी किया।इस जानकारी के बाद पुलिस ने कॉल ट्रेस किया और लोकेशन बिलासपुर में मिली। फिर मुखबिर की मदद से उसे तोरवा इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

दिल्ली तक भागा था युवक

पूछताछ में कौशल ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके पिता पर 1 लाख रुपये का कर्ज है और वह मानसिक रूप से बहुत परेशान था। चूंकि उसके नाम पर 40 लाख रुपये का जीवन बीमा था, इसलिए उसने नाटक रचा कि उसकी मौत हो गई है।

पूरी प्लानिंग

नदी किनारे बाइक, मोबाइल और कपड़े छोड़कर वह पैदल पामगढ़ पहुंचा।वहां से बस पकड़कर बिलासपुर आया और 20 अगस्त को ट्रेन से दिल्ली के फरीदाबाद पहुंचा।रेलवे स्टेशन पर रात बिताई और फिर 22 अगस्त को बिलासपुर लौटा।23 अगस्त को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।कौशल ने यह भी कबूला कि उसने ट्रेसिंग से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन दिल्ली स्टेशन पर फेंक दिया था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पामगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने युवक को बरामद कर परिवार को सौंप दिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक झूठी साजिश का है, जिसमें युवक ने बीमा राशि पाने के लिए अपनी मौत का नाटक किया।

Read More :- गगनयान मिशन की तैयारी: क्रू मॉड्यूल का एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा...! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।