CBSE ने जारी किए 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम, CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम

CBSE ने जारी किए 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम, CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, भोपाल रीजन 79.43% के साथ राष्ट्रीय औसत 85.20% से पीछे। मुख्यमंत्री ने सफल छात्रों को दी बधाई।

cbse ने जारी किए 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम cm  डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। भोपाल के 9,399 समेत मध्य प्रदेश के 80,454 छात्रों के साथ देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। इस बार भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कमजोर रहा। बता दें कि भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया, यानी भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 प्रतिशत पीछे रहा। भोपाल का प्रदर्शन रायपुर, लखनऊ और रांची जैसे कई रीजन से भी कमजोर रहा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी छात्रों को बधाई दी है। सीएम ने पोस्ट कर लिखा की ' केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह उपलब्धि आपके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। जिनके परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, वे नए संकल्प के साथ आगे बढ़ें। निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी।

पिछले वर्ष की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम

देशभर में इस साल  12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा, जो पिछले वर्ष के 88.39 प्रतिशत की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम है। क्षेत्रवार प्रदर्शन में तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) सबसे बेहतर रहा, जहां 95.62 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। वहीं प्रयागराज सबसे कमजोर रीजन रहा और यहां 72.43 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया। दिल्ली वेस्ट और दिल्ली ईस्ट ने भी 91 प्रतिशत से अधिक परिणाम हासिल किए।

लड़कों का 76.87%, लड़कियों का 82.19%

भोपाल रीजन के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष लड़कों का पास प्रतिशत 76.87% दर्ज किया गया, जबकि लड़कियों का परिणाम 82.19% रहा, यानी लड़कियां करीब 5 प्रतिशत अंकों से आगे रहीं।

संबंधित सामग्री

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

T20 WC 2026: ENG-W ने WI-W को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

खेल

T20 WC 2026: ENG-W ने WI-W को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड विमेंस टीम ने वेस्टइंडीज विमेंस टीम को 38 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

खेल

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

Brazil triumphed over Scotland with a 3-0 score in the FIFA World Cup 2026, with Vinicius Junior scoring twice, ensuring a spot in the Round of 32.

T-20 वर्ल्ड कप में  इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

खेल

T-20 वर्ल्ड कप में इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

मैनचेस्टर में T-20 वर्ल्ड कप मैच शाम 7 बजे होगा। भारतीय टीम 20 मैचों में जीती, बांग्लादेश ने 3 मैच जीते। सेमीफाइनल के लिए जीत जरुरी।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।