Meerut BSF Jawan Murder: घर में सो रहे BSF जवान की गोली मारकर हत्या!

bsf-jawan-killed-merath-home-invasion

Meerut BSF Jawan Murder: घर में सो रहे BSF जवान की गोली मारकर हत्या!

meerut bsf jawan murder घर में सो रहे bsf जवान की गोली मारकर हत्या

Meerut BSF Jawan Murder: मेरठ में BSF जवान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया।

मृतक का नाम नैन सिंह है, जो कि BSF में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वो 6 मार्च को छुट्‌टी पर घर आए हुए थे, जब आरोपी हत्या करने आया तब नैन सिंह घर पर सो रहे थे। घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में हुई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मृतक नैन सिंह की उम्र 38 वर्ष है, वो धनपुर गांव के रहने वाले गरीबदास के बेटे हैं। उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। उन्हें 2 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर जाना था।

[caption id="attachment_143872" align="alignnone" width="1304"]BSF जवान BSF जवान[/caption]

वारदात के समय घर में नैन सिंह और उनके छोटे भाई की पत्नी पिंकी मौजूद थे। नैन सिंह सो रहे थे कि तभी एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और गोली मार दी। गोली लगते ही नैन सिंह की मौत मौके पर हो गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस कर रहें मामले की जांच

जानकारी मिलते ही SSP अविनाश पांडे , इंचौली थाना पुलिसी और CO सदर देहात सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। साथ ही, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

गांव के युवक से था विवाद

परिजनों ने बताया कि- 'गांव के एक युवक से नैन सिंह की पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर तीन दिन पहले और उसी दिन झगड़ा भी हुआ था'

SSP अविनाश पाण्डे ने बताया- 'पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।'

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।