धमकियों का सिलसिला पंजाब में

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

पंजाब में बढ़ते धमकियों के मामलों के बीच, चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है.

By : सोनिया रायकवार
चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

पंजाब में एक बार फिर से धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है. लगातार कई जिलों को निशाना बनने की धमकियां मिल रही हैं. इन सबके बीच चंडीगढ़ में सुबह-सुबह 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्कवॉड समेत स्कूलों में पहुंची.

इन स्कूलों को मिली हैं धमकी

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के कैमल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर 26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 26 और सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45 के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है. अभी तक कोई वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

चंडीगढ़ में बढ़ी सुरक्षा

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस की टुकड़ियां जगह जगह नजर आ रहीं हैं. इसी के साथ हर आने जाने वाले पर खास ध्यान दिया जा रहा है. यह भी देखा जा रहा है कि शहर की सीमा में कोई संदेही प्रवेश तो नहीं कर रहा है आने जाने वाली गाड़ियों की भी चेकिंग की जा रही है.

जिन स्कूलों को धमकी मिलने की सूचना मिली उनमें शामिल हैं...

कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9बी
सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26
सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26
सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45बी

CISF कंट्रोल रूम को मिली थी धमकी

पिछले दिनों चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय स्थित सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को भी ई-मेल के माध्यम से बम धमकी मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

संबंधित सामग्री

पंजाब चुनाव से पहले AAP पर सचिन पायलट का बड़ा हमला, बोले- बॉर्डर स्टेट संभालने में नाकाम रही भगवंत मान सरकार

पंजाब चुनाव से पहले AAP पर सचिन पायलट का बड़ा हमला, बोले- बॉर्डर स्टेट संभालने में नाकाम रही भगवंत मान सरकार

पंजाब में आगामी चुनावों से पहले, सचिन पायलट ने AAP सरकार पर प्रशासनिक विफलता और सुरक्षा मुद्दों को लेकर आरोप लगाए।

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी भरी चिट्ठी: 6000 कर्मचारियों में डर, दफ्तर जाना छोड़ा

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी भरी चिट्ठी: 6000 कर्मचारियों में डर, दफ्तर जाना छोड़ा

कश्मीरी पंडितों को नई धमकियां मिली हैं, जिससे सुरक्षा बढ़ाई गई है। डेटा लीक की आशंका से जुड़े सवाल उठ रहे हैं।

राहुल गांधी पर भगवंत मान का तीखा हमला, बोले- ‘लाशों पर राजनीति मत करो’, नशे के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

राहुल गांधी पर भगवंत मान का तीखा हमला, बोले- ‘लाशों पर राजनीति मत करो’, नशे के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी पर एक पीड़ित परिवार के मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

पंजाब में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बड़ा एक्शन, 39 बच्चे रेस्क्यू; 6 का स्कूलों में होगा दाखिला

पंजाब में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बड़ा एक्शन, 39 बच्चे रेस्क्यू; 6 का स्कूलों में होगा दाखिला

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ विशेष अभियान 'जीवनजोत' के तहत 39 बच्चों को रेस्क्यू किया।

सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

धनबाद के बरवाअड्डा में एक परिवार को शादी के नाम पर ठग लिया गया, जिसमें दुल्हन और उसके साथियों ने मारपीट कर सामान छीना।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026