शादी के नाम पर ठगी

सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

धनबाद के बरवाअड्डा में एक परिवार को शादी के नाम पर ठग लिया गया, जिसमें दुल्हन और उसके साथियों ने मारपीट कर सामान छीना।

By : रोहन उमक
सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

कुंवारे युवक के लिए खूबसूरत दुल्हन का सपना कहीं मुसीबत का सबब न बन जाए। शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के धनबाद जिले में सामने आया है, जहां एक परिवार ने आरोप लगाया कि शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन और उसके साथ आए लोग उन्हें सुनसान इलाके में ले गए, मारपीट की और सामान लेकर फरार हो गए।

यह घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार राजस्थान के अलवर जिले से शादी के सिलसिले में धनबाद पहुंचा था। मामले में काजल नाम की युवती और उसके कथित साथियों पर आरोप लगाए गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

फोन पर तय हुआ था रिश्ता

अलवर जिले के बगडतराय गांव निवासी श्याम नट अपने बेटे गुल्लू की शादी के लिए पत्नी और भाई के साथ बरवाअड्डा पहुंचे थे। पीड़ित परिवार के मुताबिक, करीब 10 दिनों से लड़की पक्ष की एक महिला फोन पर काजल नाम की युवती से शादी की बात कर रही थी। बातचीत के बाद रिश्ता तय हुआ और सोमवार को लड़का पक्ष धनबाद पहुंच गया।

वहां लड़की पक्ष के लोग पहले से मौजूद थे और शादी की रस्में शुरू की गईं।

40 हजार रुपये लिए, फिर कराई लाखों की खरीदारी

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी तय होने के एवज में लड़की के परिजनों को फोन-पे के जरिए 40 हजार रुपये भेजे गए। इसके बाद एक स्थान पर सिंदूरदान की रस्म भी कराई गई।

रस्म पूरी होने के बाद लड़की पक्ष के लोग दूल्हे और उसके परिवार को टुंडी रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर ले गए। वहां करीब 70 हजार रुपये के कपड़े खरीदवाए गए। इसके अलावा लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी खरीदने का आरोप है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट का आरोप

पीड़ित परिवार के मुताबिक, खरीदारी पूरी होने के बाद अचानक लड़की पक्ष के लोगों का रवैया बदल गया। आरोप है कि दूल्हे और उसके परिजनों को बहाने से नेशनल हाईवे के एक सुनसान इलाके में ले जाया गया।

वहां उनके साथ मारपीट की गई और दूल्हे के पिता श्याम का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इसके बाद काजल और उसके साथ मौजूद लोग वहां से फरार हो गए।

कपड़ों के बिल और ऑनलाइन लेन-देन की होगी जांच

घटना के बाद डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने बरवाअड्डा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। परिवार ने कपड़े की दुकान से हुई खरीदारी की रसीदें भी पुलिस को सौंपी हैं। इन बिलों पर दुकान का विवरण दर्ज है।

पुलिस अब पीड़ितों के बयान, खरीदारी के बिल और फोन-पे ट्रांजैक्शन की जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

शादी से पहले सावधानी जरूरी

इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से शादी से पहले लड़की और उसके परिवार की पहचान व पृष्ठभूमि की पूरी जांच करने की अपील की है। बड़ी रकम का लेन-देन करने से पहले दस्तावेजों की पुष्टि और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाना बेहद जरूरी है।

पुलिस का कहना है कि बाहर से शादी के लिए आने वाले परिवारों को सार्वजनिक स्थानों पर रस्में करने और किसी भी आर्थिक लेन-देन में विश्वसनीय गवाह रखने जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

CM हेमंत सोरेन की मां के निधन के बाद चिकित्सा संगठनों का फैसला, 3 दिन के लिए टला

CM हेमंत सोरेन की मां के निधन के बाद चिकित्सा संगठनों का फैसला, 3 दिन के लिए टला

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर, IMA सहित विभिन्न चिकित्सा संगठनों ने अपने ब्लैक बैज कार्यक्रम को स्थगित किया है।

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

मध्यप्रदेश में 51 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।

बिहार में कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट सख्त, मुख्य सचिव-DGP के साथ हाईलेवल मीटिंग; अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

बिहार में कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट सख्त, मुख्य सचिव-DGP के साथ हाईलेवल मीटिंग; अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर फोकस किया गया।

भोपाल के कोलार में दर्दनाक हादसा, दूसरी कक्षा में पढ़ता था सिद्धार्थ; मां के साथ लॉन्ड्री में था मौजूद

भोपाल के कोलार में दर्दनाक हादसा, दूसरी कक्षा में पढ़ता था सिद्धार्थ; मां के साथ लॉन्ड्री में था मौजूद

भोपाल के कोलार में एक बच्चे की लॉन्ड्री में पारदर्शी केमिकल पीने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मां के निधन से शोक में CM हेमंत सोरेन, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

मां के निधन से शोक में CM हेमंत सोरेन, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड और भारतीय राजनीति में गहरा शोक; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्त की संवेदना।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर