Bolero Accident News: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरों पेड़ से टकराई, 5 की मौत!

bolero-tree-takkar-accident-5-dead

Bolero Accident News: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरों पेड़ से टकराई, 5 की मौत!

bolero accident news श्रद्धालुओं से भरी बोलेरों पेड़ से टकराई 5 की मौत

Bolero Accident News: आगरा में एक गंभीर हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरों में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, पांचों मृतक एक ही परिवार के है, जिसमें पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल हैं। वहीं 3 लोग गंभीर से घायल हो गए है।

19 मार्च की रात हुआ हादसा

यह हादसा चित्राहाट क्षेत्र का है, जो कि 19 मार्च की देर रात हुआ। वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने बोलेरो का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि, सभी लोग नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी दर्शन करने गया था।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान कांता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), बहू सीमा (30), पोती आराध्या (3) के रुप में हुई, जो कि इटावा के इकदिल के गांव नगला वर के निवासी बताए जा रहें हैं। वहीं गाड़ी चला रहे नाती ऋषि (20) जोकि औरैया थाना क्षेत्र के अजीतमल के गांव प्रतापपुर निवासी है।

बता दे कि, घायलों में देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ की पत्नी रश्मि और अवनीश हैं।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों का बयान

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, 'कार पेड़ से टकराने के बाद धमाके जैसी आवाज आई। हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार के दरवाजे खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं खुले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर कार के दरवाजे तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।'

संबंधित सामग्री

15 अगस्त से पहले पंजाब में खालिस्तान समर्थक हरकत, सरकारी स्कूल में मिला झंडा; जांच में जुटी पुलिस

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में खालिस्तान समर्थक हरकत, सरकारी स्कूल में मिला झंडा; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के एक स्कूल में खालिस्तान समर्थक झंडे और नारे लगाए गए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

उत्तराखंड कैबिनेट में अहम फैसलों पर लगी मुहर, 15 प्रस्तावों को मंजूरी

राज्य

उत्तराखंड कैबिनेट में अहम फैसलों पर लगी मुहर, 15 प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कार्मिक, औद्योगिक विकास आदि क्षेत्रों में कई अहम फैसले लिए।

बालों के लिए वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है आसान रेसिपी 

लाइफ स्टाइल

बालों के लिए वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है आसान रेसिपी 

कढ़ी पत्ता तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिसमें प्रोटीन और विटामिन होते हैं। यह घर पर आसानी से बन सकता है और बालों को मजबूत बनाता है।

नारनौल से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, हरियाणा CM सैनी करेंगे अभियान का आगाज

राज्य

नारनौल से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, हरियाणा CM सैनी करेंगे अभियान का आगाज

नारनौल में 9 अगस्त को हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी 'हर घर तिरंगा' और नशा मुक्ति मैराथन अभियान का शुभारंभ करेंगे।

CM योगी ने 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026' में हुआ शामिल, अखिलेश पर कसा तंज

राज्य

CM योगी ने 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026' में हुआ शामिल, अखिलेश पर कसा तंज

लखनऊ में 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026' पर CM योगी ने स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा देने और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।