महिला ने लगाया धोखा देने का आरोप

15 साल के लिव-इन के बाद विवाद: जालंधर में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

जालंधर की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया। युवक ने अन्य युवती से सगाई कर ली है, महिला ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।

By : रोहन उमक
15 साल के लिव-इन के बाद विवाद: जालंधर में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

15 साल के लिव-इन के बाद विवाद: जालंधर में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार को एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि पति की मौत के बाद वह आरोपी युवक के संपर्क में आई थी और दोनों करीब 15 वर्षों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी करने का वादा किया, लेकिन अब उसने चोरी-छिपे किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है।

तीन बच्चों की मां महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, आरोपी युवक ने महिला के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

शिकायती आवेदन की तस्वीर

पति की मौत के बाद हुई थी आरोपी से मुलाकात

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह अकेली और असहाय महसूस कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हरविंदर नामक युवक से हुई। महिला का आरोप है कि हरविंदर ने उसे प्रेम संबंध में फंसाया और शादी का भरोसा दिलाया।

महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसे पत्नी की तरह रखने का वादा किया और इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। उसने दावा किया कि हरविंदर ने 10 अक्टूबर 2016 को एक शपथ पत्र भी दिया था, जिसमें शादी करने और जीवनभर साथ निभाने की बात कही गई थी।

शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप

शादी के शपथ पत्र की तस्वीर

एसएसपी को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि हरविंदर लगातार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि जब वह कानूनी रूप से शादी करने की बात करती थी तो आरोपी किसी न किसी बहाने से इसे टाल देता था।

महिला ने आरोप लगाया कि पिछले करीब एक महीने से आरोपी का व्यवहार बदल गया था और उसने उसके साथ रहना भी बंद कर दिया। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि हरविंदर ने 20 जुलाई 2026 को किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है और वह उससे शादी की तैयारी कर रहा है।

धमकी देने का भी लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि जब उसने हरविंदर से इस संबंध में बात करने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं उठाया। बाद में 22 जुलाई 2026 को फोन पर उसे धमकी दी गई। महिला के अनुसार, जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिवार वालों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि उसने 23 जुलाई 2026 को बिलगा थाना प्रभारी को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस बोली- दोनों बालिग, एसएसपी के निर्देश पर होगी कार्रवाई

बिलगा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने एसएसपी को शिकायत दी है। एसएसपी के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बालिग हैं और वे चाहें तो हाईकोर्ट का भी रुख कर सकते हैं।

आरोपी ने आरोपों को बताया झूठा
आरोपी हरविंदर

वहीं, आरोपी हरविंदर ने महिला के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उसका कहना है कि उसने महिला को कोई शपथ पत्र नहीं दिया और न ही शादी करने का कोई वादा किया था। उसने दावा किया कि शपथ पत्र पर किए गए हस्ताक्षर भी महिला ने खुद किए हैं। आरोपी ने कहा कि उसका महिला से कोई संबंध नहीं है और उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया और महिलाओं के खाते में राशि भेजने की घोषणा की।

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपी गई है। आरोपों में सरकारी निर्णयों में हेरफेर शामिल है।

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल में 10 हजार नई भर्तियाँ और NDPS एक्ट को सख्त करने का प्रस्ताव दिया।

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में एक नई फिल्म सिटी विकसित करने की घोषणा की, जिससे शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन की सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर