भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

BJP Protest in Bhopal

भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के जवाब में किया गया.

भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के जवाब में किया गया। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अपना विरोध जताया।

महिला कार्यकर्ता विवादित तख्तियां लेकर पहुंचीं

प्रदर्शन के दौरान कुछ बीजेपी महिला कार्यकर्ता विवादित तख्तियां लेकर पहुंचीं। इन पोस्टरों पर कांग्रेस को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं। मामला सामने आने के बाद बीजेपी जिला प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के हाथों से पोस्टर लेकर उन्हें फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पोस्टर अपनी बाइक की डिग्गी में रख लिए।

जोकर की ड्रेस में पहुंचा युवक, लगाए आरोप वाले पोस्टर

बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान एक युवक जोकर की वेशभूषा में पहुंचा। उसने अपनी टी-शर्ट पर एक पोस्टर लगाया था, जिस पर लिखा था- "देश का अपमान, मेरा काम – राहुल गांधी"। युवक का यह अंदाज प्रदर्शन स्थल पर चर्चा का विषय बना रहा।

हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेडक्रॉस चौराहे पहुंचे। उनके साथ विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि दुबे समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के सामने लिंक रोड पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।

10 मिनट में खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथों में लिए पोस्टर और तख्तियां पुलिस की ओर फेंक दीं। करीब 10 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता वापस लौट गए।

बीजेपी ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अभी पार्टी सिर्फ चेतावनी देने आई थी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपने रवैये में बदलाव नहीं करती है तो आगे इससे बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस और सपा भी रखेंगी अपना पक्ष

बीजेपी के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी सक्रिय हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों से जुड़े मुद्दों और दिल्ली की घटना पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधने की तैयारी में हैं।

संबंधित सामग्री

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

राज्य

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में एक चौकीदार ने निर्माणाधीन सोसाइटी में गांजे के पौधे उगाए। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से सियासी संग्राम, BJP के वार पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

राज्य

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से सियासी संग्राम, BJP के वार पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर नया सेस लागू होने के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ा है। भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं।

छात्र आंदोलन के बीच बोकारो पहुंचे CM सोरेन, पत्नी कल्पना संग पारिवारिक डॉक्टर से मिले

राज्य

छात्र आंदोलन के बीच बोकारो पहुंचे CM सोरेन, पत्नी कल्पना संग पारिवारिक डॉक्टर से मिले

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने बोकारो में अपने पारिवारिक दंत चिकित्सक से मुलाकात की। यह दौरा निजी बताया गया, जबकि रांची में JPSC/JSSC भर्ती घोटाले को लेकर आंदोलन जारी है।

भोपाल में अस्पताल से कैदी फरार, प्रहरी को पीटकर भागा; 4 घंटे बाद गिरफ्तारी

राज्य

भोपाल में अस्पताल से कैदी फरार, प्रहरी को पीटकर भागा; 4 घंटे बाद गिरफ्तारी

भोपाल केंद्रीय जेल के आरोपी सोहेल खान ने हमीदिया अस्पताल से फरार होने के बाद चार घंटे में पकड़ा गया। आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

केन-बेतवा परियोजना के प्रभावित आदिवासियों से राहुल गांधी की मुलाकात, उठाया विस्थापन का मुद्दा

राज्य

केन-बेतवा परियोजना के प्रभावित आदिवासियों से राहुल गांधी की मुलाकात, उठाया विस्थापन का मुद्दा

राहुल गांधी ने दिल्ली में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, उनकी समस्याओं पर चर्चा की।