भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया,वीडियो वायरल

bjp-leader-threatens-rape-victim-video-goes-viral

भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया,वीडियो वायरल

भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकायावीडियो वायरल

भाजपा नेता रेप पीड़िता धमकी: सतना जिले के रामपुरबघेलान में भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायत की तो आरोपी धमकाने लगा। धमकाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।

भाजपा नेता रेप पीड़िता धमकी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह पुलिस अधिकारी को गाली देते हुए कह रहा है, 'मेरा क्या होगा, कुछ नहीं होगा। जहां शिकायत कर ले मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला।

वीडियो में पीड़िता के रोने की आवाज सुनाई दे रही है, वह सिसकते हुए शिकायत करने की बात कह रही है।​ ​बता दें, आरोपी अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत में बीजेपी पार्षद है।

भाजपा नेता रेप पीड़िता धमकी: पीड़िता ने एसपी से शिकायत​ की

पीड़िता ने 22 दिसंबर को इस मामले में शिकायत की थी। मामला पिछले पांच दिनों से पुलिस की जांच में है। सोशल मीडिया पर पीड़िता ने भाजपा नेता का धमकाते हुए वीडियो बाद में पोस्ट किया है। पीड़िता ने एसपी हंसराज सिंह से लिखित शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि करही (हनुमानगंज) निवासी आरोपी अशोक सिंह छह महीने पहले उसके घर में घुस आया था। उसने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बना लिया था। आरोपी ने किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसलिए वह चुप रही।

धमकी देकर दोबारा बनाया दबाव

सूत्रों के अनुसार,पीड़िता ने कहा, कि इस घटना के बाद आरोपी 20 दिसंबर को फिर उसके पास पहुंचा और छेड़छाड़ की। एसपी ने शिकायत के तुरंत बाद जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (मुख्यालय) मनोज त्रिवेदी को सौंप दी थी।पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि अशोक सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पूर्व में उसे जिला बदर किया जा चुका है।

एसपी ने डीएसपी को जांच सौंपी

इस संबंध में डीएसपी मनोज त्रिवेदी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। वे मामले से जुड़े रिकॉर्ड देखने के बाद ही कोई विस्तृत जानकारी दे पाएंगे।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।