Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों ने पूर्व-सरपंच की गोली मारकर कर दी हत्या!

bijapur-naxal-attack-bhima-madkam-dead

Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों ने पूर्व-सरपंच की गोली मारकर कर दी हत्या!

bijapur naxal attack नक्सलियों ने पूर्व-सरपंच की गोली मारकर कर दी हत्या

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने गोली मारकर पूर्व सरपंच की हत्या कर दी। इस घटना से पूरा इलाका दहशत में है। यह घटना पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव में हुई है।

Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों ने की पूर्व सरपंच की हत्या

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने दिन दहाड़े गांव के खेत में मौजूद लोगों के बीच पहुंचकर पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही भीमा मड़कम की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल से नक्सली फरार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। बता दें कि, भीमा मड़कम गांव का पूर्व सरपंच है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के बचेली से अपने गांव लौटा था। करीब 2 महिने पहले भी नक्सलियों ने भीमा पर हमला किया था, तब वो बच गया लेकिन इस पर नक्सली अपने मंसूबों में सफल हो गए।

Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों को युवक पर था शक

भीमा के घर से करीब 500 मीटर दूरी पर एक कैंप खुला है, नक्सलियों को शक था कि वह जवानों को उनसे जुड़ी जनाकारी देता है। इसी शक में युवक की हत्या कर दी। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

कैसे हुई हत्या?

20 जनवरी मंगलवार को भीमा मछली पकड़ने के लिए खेत की तरफ गए थे, वहां भीमा के अलावा भी कई और लोग भी मौजूद थे। लेकिन लोगों की भीड़ के बीच नक्सलियों ने भीमा पर गोली चलाई, मौके पर उनकी मौत हो गई।  

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर संबंधित जमीन घोटाले के 11 सबूत SIT को सौंपे। उन्होंने खरीदी गई जमीन की अनियमितताओं पर प्रकाश डाला।

दिल्ली में बच्ची के रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा, दावा - आरोपी नपुंसक

देश-विदेश

दिल्ली में बच्ची के रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा, दावा - आरोपी नपुंसक

दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर मामले में आरोपी ड्राइवर के शारीरिक दिक्कतों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी और जंगली इलाके में हत्या की।

मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

मनोरंजन

मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

Bollywood actress Jacqueline Fernandez has withdrawn her plea in Supreme Court against charges in a INR 200 crore money laundering case.

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊंचाई पर लटकी वैन को धमाके से उड़ाया गया, वीडियो वायरल

राज्य

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊंचाई पर लटकी वैन को धमाके से उड़ाया गया, वीडियो वायरल

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक वैन में विस्फोट होने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

मनोरंजन

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

सामंथा रुथप्रभु ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था की खबर साझा की, जो उनकी नवीनतम फिल्म 'मां इंती बंगारम' की सफलता के बाद सामने आई।