बिहार में RJD का जोरदार प्रदर्शन

बिहार में छात्रों के समर्थन में RJD का प्रदर्शन, तेजस्वी हिरासत में; वाटर कैनन चली

बिहार में छात्रों के समर्थन में RJD ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

By : शिवम् पांडेय
बिहार में छात्रों के समर्थन में RJD का प्रदर्शन, तेजस्वी हिरासत में; वाटर कैनन चली

बिहार में RJD का जोरदार प्रदर्शन

बिहार में छात्रों से जुड़े मुद्दे को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। RJD नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेपी गोलंबर से राजभवन तक करीब 5 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति भी बनी।

करीब 5 हजार समर्थक मार्च में शामिल

तेजस्वी यादव के साथ करीब 5 हजार समर्थक मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोकने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए।

पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

प्रदर्शनकारी इनकम टैक्स चौराहे की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर पानी की बोतलें भी फेंकीं। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

तेजस्वी को लिया हिरासत में

हंगामे के बीच पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले तेजस्वी ने कहा कि वह जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था।” उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में आया है, उसका जाना तय है। प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 जैसी आकृति लेकर भी पहुंचे। यह प्रदर्शन सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के आरोपों को लेकर किया गया था। RJD इस मामले में कार्रवाई और छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही है।

पुलिस ने संयम बरतने के निर्देश दिए

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ASP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया कि झंडे का सम्मान किया जाए और लाठी का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन कई जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

संबंधित सामग्री

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026