बिहार में खत्म हो गया डिप्टी CM पद? सरकारी नोटिफिकेशन पर बवाल

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल

बिहार में खत्म हो गया डिप्टी CM पद? सरकारी नोटिफिकेशन पर बवाल

बिहार में सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद जारी नोटिफिकेशन ने सवाल उठाए हैं कि क्या उपमुख्यमंत्री का पद समाप्त हो गया है।

बिहार में खत्म हो गया डिप्टी cm पद सरकारी नोटिफिकेशन पर बवाल

बिहार में खत्म हो गया डिप्टी CM पद? |

बिहार की राजनीति में सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन ने नया तूफान खड़ा कर दिया है। सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेज ने प्रशासनिक हलकों और सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या बिहार में उपमुख्यमंत्री का पद खत्म हो गया है? 

उपमुख्यमंत्री पद खत्म 

यह चर्चा तब शुरू हुई जब नई कैबिनेट लिस्ट में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के नाम के आगे उपमुख्यमंत्री नहीं लिखा गया था। सरकारी दस्तावेज बता रहे हैं कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री और बाकी 34 मंत्री हैं। डिप्टी CM का दर्जा किसी के पास नहीं है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या BJP की सरकार ने JDU के दोनों उप मुख्यमंत्री से उनका पद छीन लिया है। दरअसल, 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ था और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की जारी अधिसूचना में CM के साथ मंत्रियों के विभाग तो बताए गए, लेकिन विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के नाम के आगे “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया।

सरकार की सफाई 

मामले को तूल पकड़ता देख राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को आगे आकर स्पष्टीकरण देना पड़ा। कैबिनेट सचिवालय विभाग के सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य में उपमुख्यमंत्री का पद खत्म नहीं किया गया है और यह पूरी तरह से बरकरार है। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से हर अधिसूचना में बार-बार पदनाम का उल्लेख करना जरूरी नहीं होता है। विभागों के बंटवारे वाली लिस्ट में मुख्य ध्यान मंत्रियों को आवंटित कामों पर होता है।

नीतीश से मिलने पहुंचे मंत्री

इधर, रविवार सुबह JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, सीनियर लीडर ललन सिंह, लेसी सिंह और अशोक चौधरी नीतीश कुमार से मिलने 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। जहां मंत्रियों के कामकाज को लेकर बात हुई।

संबंधित सामग्री

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

राज्य

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

बिहार में विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

राज्य

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

राज्य

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कहना है कि बिहार उपचुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं।

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देश-विदेश

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारी मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन को प्रभावित किया है।

बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश में उपचुनाव के नतीजे: बांकीपुर से PK की बड़ी जीत, गुजरात में BJP

देश-विदेश

बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश में उपचुनाव के नतीजे: बांकीपुर से PK की बड़ी जीत, गुजरात में BJP

मध्यप्रदेश में कांग्रेस, बिहार में जनसुराज और गुजरात में BJP ने उपचुनाव में जीत दर्ज की। प्रशांत किशोर ने बिहार में बड़ी जीत हासिल की।