2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, CM बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

2027 नए अफसर मिले बिहार को

2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, CM बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

बिहार में BPSC की 70वीं परीक्षा के जरिए 2027 नए अफसर नियुक्त किए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जॉइनिंग लेटर वितरित किए।

2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी cm बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

बिहार को आज 2027 नए अफसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बापू सभागार में BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर दिए। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की सलाह दी।

हर फाइल से जुड़े परिवार का भला

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 70वीं BPSC परीक्षा में बिहार ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जिस भी फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे, उससे किसी न किसी परिवार का भला होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी से अधिकारियों के जीवन में भी बदलाव आएगा। अधिकारी जितने ईमानदारी से काम करेंगे, बिहार उतनी तेजी से आगे बढ़ेगा।

डिप्टी CM ने रोजगार को लेकर कही बात

डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में नौकरी की कल्पना कम ही की जाती थी। नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद लोगों को रोजगार के अवसर मिलने शुरू हुए। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार चल रही है और आने वाले समय में लोगों को और अधिक नौकरियां मिलने की उम्मीद है।

2035 पदों पर होनी थी भर्ती

BPSC ने 20 जून 2026 को 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। इस परीक्षा के जरिए कुल 2035 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन 2027 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। आठ पद खाली रह गए। इन पदों पर दिव्यांग अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण नियुक्ति नहीं हो सकी।

श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप

 फाइनल रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली श्रद्धा पांडेय ने 593 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। शशांक गौरव और आयुष विजॉय 592-592 अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दोनों की रैंक निबंध में मिले अंकों के आधार पर तय की गई।

टॉप-100 में 45 महिलाएं

BPSC 70वीं के फाइनल रिजल्ट में महिलाओं का भी शानदार प्रदर्शन रहा। टॉप-100 में 45 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। कुल 2027 चयनित अभ्यर्थियों में करीब 745 महिलाएं हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 333 दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। वहीं अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 528 अंक और SC वर्ग की कटऑफ 493 अंक रही। BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट PT परीक्षा के करीब 18 महीने बाद जारी किया गया। लंबे समय से अभ्यर्थी अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे थे। 20 जून को आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर इस इंतजार को खत्म किया।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील पर बड़ा फोकस, ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

राज्य

छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील पर बड़ा फोकस, ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

छत्तीसगढ़ ने ‘ग्रीन स्टील’ डायलॉग के माध्यम से ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए, जिससे 10,921 रोजगार की संभावना है।

भरत तिवारी एनकाउंटर: CM सम्राट ने की मुआवजे और सरकारी नौकरी की घोषणा

राज्य

भरत तिवारी एनकाउंटर: CM सम्राट ने की मुआवजे और सरकारी नौकरी की घोषणा

बिहार के भरत तिवारी के विवादित एनकाउंटर के बाद, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी प्रदान करने की घोषणा की।

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टोरेंट ग्रुप ने मध्यप्रदेश में ऊर्जा परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का निवेश किया है, जिससे राज्य में हजारों रोजगार सृजित होंगे।