राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

भूचाल आया पंजाब की राजनीति में

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब के राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का दामन थामा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी की।

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद bjp में शामिल पंजाब cm मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत | None

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा भूचाल आ गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत कुल सात सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए | इस कदम के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम से नाराज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है और जल्द ही पंजाब के विधायकों के साथ दिल्ली जाकर अपना पक्ष रखने वाले हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान

राष्ट्रपति से मिलकर मान रखेंगे ‘रिकॉल’ की मांग

मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि जो सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं, उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं है। वे राष्ट्रपति के सामने इन सांसदों को रिकॉल (Recall) करने का मुद्दा उठाएंगे। इस कदम को AAP की सियासी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। बताते चलें कि इससे पहले, शुक्रवार (24 अप्रैल) को भगवंत मान ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को ‘गद्दार’ करार देते हुए कहा कि पंजाब की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हमेशा से पंजाब विरोधी रही है और वह दूसरी पार्टियों में फूट डालने का काम करती है।

‘पार्टी किसी व्यक्ति से बड़ी होती है’

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, “पार्टी किसी भी व्यक्ति से बड़ी होती है। जो सांसद AAP छोड़कर गए हैं, वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते। पंजाबी दिल से सभी का सम्मान करते हैं, लेकिन विश्वासघात करने वालों को कभी नहीं भूलते।”

आप के पूर्व सांसद राघव चड्ढा

7 सांसदों का BJP में विलय

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी उनके साथ मौजूद थे। चड्ढा ने दावा किया कि संविधान के प्रावधानों के तहत AAP के दो-तिहाई से अधिक राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में विलय कर लिया है और इस संबंध में दस्तावेज राज्यसभा अध्यक्ष को सौंप दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

राज्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

मध्य प्रदेश के तीन भाजपा सांसदों को जबलपुर हाईकोर्ट से नोटिस मिला है, जुड़ा है मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्दीकरण से।

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

राज्य

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई प्रदेश भाजपा टीम के साथ पहली बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताएं निर्धारित कीं।

केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ निकाला PM आवास तक मार्च, धरने पर बैठे

देश-विदेश

केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ निकाला PM आवास तक मार्च, धरने पर बैठे

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ट्रम्प के दबाव में अमेरिका से एथनॉल खरीद रहा है।