नौकरी का झांसा देकर भोपाल के युवक को म्यांमार में बेचा

bhopal-youth-sold-myanmar-job-scam-trafficking

नौकरी का झांसा देकर भोपाल के युवक को म्यांमार में बेचा

नौकरी का झांसा देकर भोपाल के युवक को म्यांमार में बेचा

 man sold in Myanmar: अच्छे पैकेज वाली नौकरी, और विदेश में शानदार लाइफस्टाइल.. ऐसा झांसा देकर भोपाल के जितेंद्र अहिरवार म्यांमार में बेच दिया। नौकरी का लालच देकर युवाओं को साइबर ठगी के धंधे में धकेलने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भोपाल की साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 

नौकरी का झांसा

पुलिस ने बिहार के जमुई और उत्तर प्रदेश के मेरठ से 2 मुख्य एजेंटों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने भोपाल निवासी जितेंद्र अहिरवार को थाईलैंड में डाटा एंट्री की नौकरी का झांसा दिया गया था। टेलीग्राम एप पर इंटरव्यू कर भरोसा दिलाया और टिकट भेजकर थाईलैंड भी बुला लिया गया। हां पहुंचते ही टैक्सी से थाईलैंड-म्यांमार सीमा तक ले गए। फिर गुपचुप तरीके से नदी पार कर म्यांमार पहुंचा दिया गया। 

 युवक को म्यांमार में बेचा

मारपीट और  शारीरिक शोषण 

म्यांमार में  जितेंद्र अहिरवार साइबर ठगी करने वाले गैंग को बेच दिया गया। वहां उसे बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और जबरन ऑनलाइन ठगी का काम कराया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया जाता था।

man sold in Myanmar: सेना ने किया रेस्क्यू

गनीमत रही कि कुछ समय बाद म्यांमार की सेना के एक अभियान के दौरान जितेंद्र अहिरवार का रेस्क्यू किया गया और थाईलैंड के रास्ते भारत डिपोर्ट किया। भारत लौटकर जितेंद्र ने विगत 6 दिसंबर को भोपाल के राज्य साइबर थाने में अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

https://youtube.com/shorts/MTgmj45-uBM?si=XbYyANKEj9yCXS6u

2 आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद अलीगंज जिला जमुई, बिहार निवासी 30 वर्षीय मो. फैज अकरम को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपित मेरठ, UP निवासी 30 वर्षीय मोहित अग्रवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवाया गया, जिसके आधार पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, टैबलेट और स्कैम कंपनी के ID कार्ड जब्त किए हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के SP प्रणय नागवंशी ने बताया कि इन दोनों ने जितेंद्र के एक परिचित को झांसे में लेकर जितेंद्र को फंसाया था।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।