युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल में युवक की हत्या

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या! |

Bhopal Murder News: भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एक युवक ने दूसरे युवक ने इसलिए हत्या कर दी, क्योकि लड़के ने फिजिकल होने से मना कर दिया था। यह घटना मई की है, जिसका खुलासा पुलिस ने अब कर दिया है।  

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल फोन लेकर आरोपी फरार हो गया था। 

पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक, 24 मई को इकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया किनारे एक युवक का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ था। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान में समय लगा। 

मृतक की पहचान

बाद में पुलिस ने मृतक की पहचान भोपाल के मंडीदीप इलाके के रहने वाले एक युवक के रूप में की, जो वहां स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामला सुलझ गया।

मोइबल से हुआ खुलासा

पुलिस की जांच करने पर पता चला की मृतक का मोबाइल नहीं है, तो पुलिस ने मृतक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर एक व्यक्ति के पास पहुंची। पूछताछ में पता चला कि - 'कुछ दिन पहले उसने मोबाइल अजय मायना नाम के युवक से खरीदा था।'

इसके बाद पुलिस ने अजय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपराध स्वीकार किया।

आरोपी का बयान 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि, 'घटना वाली रात वह शिकार की तलाश में घूम रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात नशे की हालत में मिले युवक से हुई। आरोपी ने पहले उसे खाना खिलाया और फिर अपने साथ पुलिया के नीचे ले गया।

वह युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन युवक ने इसका विरोध किया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिर वो मोबाइल लेकर फरार हो गया।'

आरोपी ने पहले भी एक युवक को बनाया था शिकार

जांच में पता चला कि, आरोपी इसके पहले भी एक युवक को को शिकार बना चुका है। उस  मामले में वो 3 महिने तक जेल में रहा।

अधिकारियों ने बताया कि- 'आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है। उसके व्यवहार और मानसिक स्थिति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।'

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


 

संबंधित सामग्री

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

राज्य

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में एक चौकीदार ने निर्माणाधीन सोसाइटी में गांजे के पौधे उगाए। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में 5 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था सोहेल

देश-विदेश

उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में 5 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था सोहेल

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहेल को गिरफ्तार किया। सोहेल पांच महीने से फरार था।

भोपाल में अस्पताल से कैदी फरार, प्रहरी को पीटकर भागा; 4 घंटे बाद गिरफ्तारी

राज्य

भोपाल में अस्पताल से कैदी फरार, प्रहरी को पीटकर भागा; 4 घंटे बाद गिरफ्तारी

भोपाल केंद्रीय जेल के आरोपी सोहेल खान ने हमीदिया अस्पताल से फरार होने के बाद चार घंटे में पकड़ा गया। आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा वांटेड अपराधी, गार्डन में प्रेमिका की जगह मिली पुलिस

राज्य

प्रेमिका से मिलने पहुंचा वांटेड अपराधी, गार्डन में प्रेमिका की जगह मिली पुलिस

चंडीगढ़ में फरार वांटेड अपराधी मनप्रीत सिंह, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हथियार और कारतूस भी बरामद हुए।

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री में फेल होने से थी दुखी

राज्य

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री में फेल होने से थी दुखी

भोपाल की एक 17 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा में दोबारा असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है और सुसाइड नोट बरामद किया है।