दंपती हत्या मामला

भोपाल के रिटायर्ड दंपती के हत्या की इनसाइड स्टोरी,3 लाख के बदले दिया सवा करोड़ के घर का दानपत्र

भोपाल में एक रिटायर्ड दंपती की हत्या संपत्ति विवाद से जुड़ी हुई थी। मकान के बदले करोड़ों की डील और दानपत्र की साजिश का खुलासा हुआ।

भोपाल के रिटायर्ड दंपती के हत्या की इनसाइड स्टोरी,3 लाख के बदले दिया सवा करोड़ के घर का दानपत्र

भोपाल के ऐशबाग स्थित आंबेडकर कॉलोनी, सुदामा नगर में रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक की हत्या का मामला अब ब्लाइंड मर्डर से निकलकर करोड़ों की संपत्ति की साजिश में बदल गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महज तीन लाख रुपए के कर्ज के बदले करीब सवा करोड़ रुपए के मकान का कथित दानपत्र (गिफ्ट डीड) तैयार कराया गया था, जो इस हत्याकांड की सबसे अहम कड़ी बना।

3 लाख के बदले करोड़ों की डील

जांच के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रहीं शकुंतला बारीक को पैसों की जरूरत थी। उनकी भाभी शिवानी बारीक ने उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी कारोबारी श्रीकांत से कराई। श्रीकांत ने पांच लाख की जगह तीन लाख रुपए दिए और बदले में मार्च 2025 में मकान का दानपत्र तैयार कराया। इसमें शर्त थी कि हेमंत की मृत्यु के बाद मकान शकुंतला के नाम होगा और फिर वह इसे श्रीकांत को दान कर देंगी। हैरानी की बात यह रही कि हेमंत को इस दस्तावेज की भनक तक नहीं थी।

मकान की डील बनी हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, जब दंपती ने मकान बेचने की तैयारी शुरू की और सौदा लगभग तय हो गया, तब कथित दानपत्र बेकार होने की आशंका पैदा हुई। यहीं से हत्या की साजिश रची गई। आरोप है कि श्रीकांत ने अपने भाई शशिकांत के साथ मिलकर 24 जून 2026 की रात देसी पिस्टलों से दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

सीसीटीवी से खुला राज

बारिश की रात रेनकोट पहनकर पहुंचे दोनों आरोपी वारदात के बाद पैदल सुभाष नगर अंडरब्रिज तक गए और फिर अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और दर्जनों वाहन चालकों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

मुख्य आरोपी श्रीकांत के खिलाफ पहले से लूट, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तकनीकी, वित्तीय और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे षड्यंत्र की कड़ियां जोड़ रही है।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर