भोपाल में हार्मोनिका महोत्सव

'हार्मोनिका' की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 'भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026' का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से माउथ ऑर्गन कलाकारों ने हिस्सा लिया।

'हार्मोनिका' की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे का सभागार 2 अक्तूबर को माउथ ऑर्गन की सुरीली स्वर लहरियों से गूंज उठा। किसी ने वैष्णव जन तो..., कहता है दिल..., तो किसी ने बार-बार देखो गीत का संगीत बजाया। श्रोता बड़ी देर तक इन स्वर लहरियों में खोए रहे। कलाकार अनुपम पॉल और देश की सुप्रसिद्ध 17 साल की हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था यहां आयोजित 'भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026' का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्मोनिका महोत्सव के 13वें संस्करण का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। 

संगीत भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के इस अवसर पर रोमांचित करने वाले संगीत के साधकों का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। संगीत के प्रति आपका समर्पण अद्भुत है। संगीत भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है। असल में कला जगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “एक भारत - श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करता है। मोदी सरकार कला और संगीत के महान साधकों को पद्म पुरस्कार प्रदान कर उनकी साधना को सम्मानित कर रही है।

संगीत की विधा को ऊंचाइयों तक ले जाएगा ये कार्यक्रम

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि हारमोनिका एसोसिएशन द्वारा भोपाल में आयोजित देश के 13वें सम्मेलन में सहभागी देशभर से पधारे माउथ ऑर्गन कलाकारों का मध्यप्रदेश की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत है। संगीत और कला भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत के अभिन्न अंग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कला, संगीत एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा कलाकारों को सम्मान और उचित मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह सम्मेलन देशभर के कलाकारों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ संगीत की इस मधुर विधा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संबंधित सामग्री

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

अमित शाह भोपाल पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने किया। वे कई बैठकें और उद्घाटन करेंगे।

भोपाल में करंट लगने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में कार्रवाई,इंजीनियर सुमित सिंह सस्पेंड,CM डॉ यादव का जताया आभार

भोपाल में करंट लगने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में कार्रवाई,इंजीनियर सुमित सिंह सस्पेंड,CM डॉ यादव का जताया आभार

भोपाल में बिजली के खंभे से करंट लगने के बाद भाजपा नेता की मौत पर नगर निगम ने सहायक यंत्री को निलंबित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

अमित शाह की 3 अक्टूबर की भोपाल यात्रा में गौपालक सम्मेलन होगा, जिसमें दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

मध्यप्रदेश में 3 अक्टूबर को दुग्ध क्रांति सम्मेलन की मेजबानी भोपाल करेगा, जिसमें 35 हजार से अधिक गोपालक शामिल होंगे। अमित शाह विभिन्न पहलों का उद्घाटन करेंगे।

शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर डायवर्जन, दो दिन शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर डायवर्जन, दो दिन शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

भोपाल में अमित शाह के दौरे के चलते शहर के यातायात नियमों में बदलाव हुए हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर