कन्वर्जन केस में नया मोड़: तीसरी पीड़िता का लगा सुराग, अहमदाबाद रवाना हुई पुलिस टीम

bhopal-conversion-case-third-victim-ahmedabad-police-action

कन्वर्जन केस में नया मोड़: तीसरी पीड़िता का लगा सुराग, अहमदाबाद रवाना हुई पुलिस टीम

कन्वर्जन केस में नया मोड़ तीसरी पीड़िता का लगा सुराग अहमदाबाद रवाना हुई पुलिस टीम

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में सामने आए कन्वर्जन और ज्यादती के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस को एक तीसरी युवती की जानकारी मिली है, जिसे इसी नेटवर्क के जरिए प्रभावित किए जाने की आशंका है. फिलहाल पुलिस उससे संपर्क साधने की कोशिश में जुटी है, लेकिन वह अभी बयान देने के लिए सामने नहीं आई है।

तीसरी युवती से संपर्क की कोशिश

पुलिस के मुताबिक यह युवती पहले हिंदू थी, जिसने कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम भी बदला। जांच में सामने आया है कि आरोपी सगी बहनों ने उसे सामने आकर बयान न देने के लिए लगातार संपर्क किया। पुलिस टीम का कहना है कि यदि वह आगे आती है, तो यह इस मामले में तीसरी पीड़िता होगी। इससे पहले दो युवतियां थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

अहमदाबाद रवाना हुई जांच टीम

इधर, मामले में गिरफ्तार चंदन यादव और उसकी प्रेमिका अमरीन खान को लेकर बागसेवनिया थाने की पुलिस गुजरात रवाना हुई है. अहमदाबाद में अमरीन खान के कुछ समय रहने की जानकारी सामने आई है। इसी कड़ी में वहां की स्थानीय पुलिस से संपर्क कर पुराने रिकॉर्ड और संभावित मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या इस नेटवर्क के तार अन्य शहरों से जुड़े हैं।

नाम बदलवाने और निकाह का दबाव 

पुलिस जांच में आरोप है कि अमरीन खान और आफरीन खान ने एक अन्य युवती को झांसे में लेकर धर्म परिवर्तन कराया, उसका नाम बदलकर ‘जन्नत’ रखा गया और बाद में उस पर निकाह के लिए दबाव बनाया गया। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ ज्यादती के आरोप भी सामने आए हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं की अलग-अलग कड़ियों में जांच कर रही है।

फरार आरोपी यासिर की तलाश तेज

मामले में यासिर नाम का एक आरोपी भी शामिल बताया गया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। चंदन यादव और अमरीन खान फिलहाल 1 मार्च तक पुलिस रिमांड पर हैं। यह उनकी दूसरी रिमांड है, जिसमें पूछताछ का दायरा बढ़ाया गया है।

अब तक क्या है पूरा मामला

बागसिवनिया थाने में 22 फरवरी को दो युवतियों की शिकायत पर नशीला पदार्थ खिलाकर ज्यादती और धर्म परिवर्तन की कोशिश का प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में अमरीन खान उर्फ माहिरा, आफरीन खान, चंदन यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज हुए। पुलिस ने अब तक अमरीन खान, आफरीन खान और चंदन यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं।

पुराने केस खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आफरीन खान ने वर्ष 2025 में  कहीफिजा पुलिस स्टेशन में ज्यादती का एक प्रकरण दर्ज कराया था। उस मामले की केस डायरी को भी खंगाला जा रहा है, ताकि वर्तमान जांच में कड़ियां जोड़ी जा सकें. प्राथमिक पूछताछ में समझौते की बात भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि की जा रही है.

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।