Bhopal constable viral video: भोपाल में कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो वायरल, पति...

bhopal-constable-viral-video-illegal-affair-allegation

Bhopal constable viral video: भोपाल में कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो वायरल, पति ने लगाए अवैध संबंध के गंभीर आरोप

bhopal constable viral video भोपाल में कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो वायरल पति ने लगाए अवैध संबंध के गंभीर आरोप

कोलार थाने के कॉन्स्टेबल पर मारपीट और धमकी का आरोप

Bhopal constable viral video: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.... जहां कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह की एक व्यक्ति द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई करने वाले युवक का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने उसकी पत्नी को भड़काकर अलग कर दिया और दोनों के बीच अवैध संबंध है। युवक का दावा है कि उसने कॉन्स्टेबल और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने उस पर हमला किया और मारपीट की। युवक ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश तो की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की लेकिन अब तक कॉन्स्टेबल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पति का बयान... पत्नी के साथ बढ़ीं कॉन्स्टेबल की नजदीकियां

युवक... जो पेशे से ड्राइवर है ने बताया कि उसकी पत्नी बंगलो में काम करती थी और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के लिए कोलार थाने जाती थी। इस दौरान कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह की उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। युवक ने कहा कि उसकी ड्यूटी के कारण उसे अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहना पड़ता था और इसी का फायदा उठाकर कॉन्स्टेबल उनके घर आता-जाता था। युवक का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने उसकी न रहने में उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए।

कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह।

कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

महिला के पति ने बताया कि 24 जून को उसने अपनी पत्नी का पीछा किया और पता चला कि कॉन्स्टेबल ने एक कॉलेज में किराए का कमरा ले रखा था... जहां उसकी पत्नी उससे मिलने गई थी। युवक ने अपने 15 साल के बेटे को बुलाकर वीडियो बनाने को कहा और दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने युवक के सीने पर मुक्का मारा और मारपीट की। झड़प के बीच युवक की पत्नी मौके से भाग गई। युवक ने बताया कि जब वह कोलार थाने में शिकायत करने गया तो पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी।

पुलिस की निष्क्रियता और धमकियों का सिलसिला

Bhopal constable viral video: युवक ने कोलार थाने की निष्क्रियता के बाद डीजीपी जनसुनवाई, पुलिस कमिश्नर, और डीसीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज की लेकिन अब तक कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। युवक का आरोप है कि कॉन्स्टेबल उसे और उसके बेटे को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इस घटना को और चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि क्या इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी इस पर कब अमल करते हैं।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।