भजनलाल शर्मा की सांगानेर यात्रा

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

भजनलाल शर्मा की सांगानेर यात्रा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया। इस दौरान CM भजनलाल शर्मा ने आम जनता को पट्टे सौंपे। स्वच्छता सिपाहियों को राशि चेक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि सांगानेर विधानसभा में मैं आया हूं सुबह से ही मेरे मन में कई तरह की बातें आई। आप सभी ने मुझे प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया।

सांगानेर का 500वां स्थापना दिवस

CM ने कहा लेकिन मुझे आपको जितना समय देना चाहिए वह मैं आपको नहीं दे पा रहा हूं। अगले साल सांगानेर का 500वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सांगानेर का मुख्य गेट यहां की धरोहर को दर्शाता है। 1350 करोड़ से पानी बिजली सड़क का विकास कार्य किया जा रहा है। 4220 करोड़ के 122 कार्यों का लोकार्पण किया गया। 124 करोड़ के फ्लाई ओवर की नींव रखी गई।

शहरी सेवा शिविर से आम जनता को लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा 287 एलिवेटेड रोड का शिलान्यास पीएम ने किया था। सांगाबाबा, जैन मंदिर, त्रिपोलिया हनुमान मंदिर में 5.50 करोड़ की लागत से भोजनशाला और  प्रतीक्षालय का निर्माण होगा, शहरी सेवा शिविर से आम जनता को लाभ मिल रहा है। राज्य के विकास के लिए लगातार हमारी सरकार काम कर रही है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभ देना है। हमने पार्कों को गोद देकर उनकी अच्छी देखभाल का काम किया।

संबंधित सामग्री

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

जयपुर के सांगानेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों के बाद हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP पर आरोप लगाए।

‘लव जिहाद’ पर CM भजनलाल का बड़ा दावा! बोले- राजस्थान में समस्या खत्म

‘लव जिहाद’ पर CM भजनलाल का बड़ा दावा! बोले- राजस्थान में समस्या खत्म

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में 'लव जिहाद' की समस्या को समाप्त कर दिया है।

राजस्थान निकाय चुनाव: अजमेर में रोक के बावजूद ऊंटों पर BJP प्रत्याशी का रोड शो, CM भजनलाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान निकाय चुनाव: अजमेर में रोक के बावजूद ऊंटों पर BJP प्रत्याशी का रोड शो, CM भजनलाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान के निकाय चुनाव में रोड शो, ऊंटों के साथ प्रचार और मिठाई के डिब्बों में नकदी मिलने के विवाद ने चुनावी माहौल को गरमाया।

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां कितना होगा खर्च

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां कितना होगा खर्च

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियाँ दीं।

PM मोदी का Gen-Z कनेक्ट, 35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात और मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आगाज!

PM मोदी का Gen-Z कनेक्ट, 35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात और मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आगाज!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026