शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर ...

भगवंत मान की 'शुकराना यात्रा'

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'शुकराना यात्रा' के जरिए धार्मिक और राजनीतिक मोर्चे पर सक्रियता दिखाई, BJP पर निशाना साधा।

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान bjp पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान | None

पंजाब की सियासत में इन दिनों ‘शुकराना यात्रा’ के जरिए माहौल गर्म है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां एक ओर धार्मिक स्थलों पर मत्था टेककर आभार जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मंचों से विपक्ष पर तीखे हमले भी कर रहे हैं। यात्रा के चौथे दिन, शुक्रवार को बठिंडा में उनका आक्रामक अंदाज़ देखने को मिला।

बठिंडा में BJP पर साधा निशाना

बठिंडा में शुकराना यात्रा के दौरान सीएम मान

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमरीक सिंह रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। मान ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल पंजाब में भाईचारे की सांझ को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राज्य की जागरूक जनता उनकी मंशा को भली-भांति समझती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी ताकतों से सतर्क रहें।

‘बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बना’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ईश्वर से हिम्मत मिली, जिसकी बदौलत उनकी सरकार ने ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026’ को लागू किया। उन्होंने इसे बेअदबी के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। मान ने भरोसा जताया कि इस कानून से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी।

गुरु ग्रन्थ साहिब

चार दिवसीय यात्रा का धार्मिक और जनसंपर्क पहलू

दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार दिवसीय शुकराना यात्रा की शुरुआत श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब से की थी। इस यात्रा के दौरान वे पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित कर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को भी साझा कर रहे हैं। हर जगह बड़ी संख्या में लोग उनकी सभाओं में पहुंच रहे हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और चुनौतियां

गौरतलब है कि 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के सात सांसदों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है। ऐसे हालात में ‘शुकराना यात्रा’ को जनता से जुड़ने और समर्थन मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

राज्य

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई प्रदेश भाजपा टीम के साथ पहली बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताएं निर्धारित कीं।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।

डीए कम, लेकिन वेतन ज्यादा! पंजाब सरकार का दावा- केंद्र से बेहतर है कर्मचारियों की सैलरी

राज्य

डीए कम, लेकिन वेतन ज्यादा! पंजाब सरकार का दावा- केंद्र से बेहतर है कर्मचारियों की सैलरी

पंजाब सरकार ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में कम डीए मिलता है, पर कुल वेतन अधिक है।

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

राज्य

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

मध्यप्रदेश के दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि बीजेपी हार गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में बीजेपी और ताकत से लड़ेंगे।

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले BJP अध्यक्ष, रिजल्ट की होगी समीक्षा, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

राज्य

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले BJP अध्यक्ष, रिजल्ट की होगी समीक्षा, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव में हार स्वीकार करती है और जनादेश के आधार पर रणनीति में सुधार करेगी।