बेमेतरा में दीवार गिरने से 2 बच्चियों की मौत

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में दीवार गिरने की घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी है।

By : हेमा गुप्ता
छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

Bemetara Hadasa 2 Child dead: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है, जहां दीवार गिरने से 2 बच्चियों की डेथ हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 

मृतक बच्चियों की पहचान 

यह मामला नवागढ़ विधानसभा के ग्राम राउरपुर का है। यहां मृतक बच्चियों की पहचान वंशिका (11) और राधिका (7) के रुप में की गई है, जिनके पिता का नाम ओमप्रकाश कोशले है और वहीं घायल महिला की पहचान शशिकला के रूप में की गई है।

घटना के समय आंगन में खेल रहीं थी बच्चियां

बताया जा रहा है कि, घर के आंगन में दोनों बच्चियां खेल रही थी। तभी अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चियों की जान चली गई। वहीं एक महिला घायल हो गई।

महिला का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

गांव के लोगों ने 108 के जरिए सभी को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन दोनों बच्चियों की पहले ही मौत हो गई। वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

बच्चों की थाली में जहर जैसा खतरा! मिड-डे मील में मिली संदिग्ध गोली, 28 छात्राएं अस्पताल पहुंचीं

बच्चों की थाली में जहर जैसा खतरा! मिड-डे मील में मिली संदिग्ध गोली, 28 छात्राएं अस्पताल पहुंचीं

बेमेतरा के स्कूल में मिड-डे मील में संदिग्ध गोली मिलने के बाद 28 छात्राओं को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जांच जारी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026