Temple Only For lovers: ऐसा मंदिर जहां सिर्फ प्रेमी ही कर सकते हैं प्रवेश!

bastar-unique-temple-only-for-lovers

Temple Only For lovers: ऐसा मंदिर जहां सिर्फ प्रेमी ही कर सकते हैं प्रवेश!

temple only for lovers ऐसा मंदिर जहां सिर्फ प्रेमी ही कर सकते हैं प्रवेश

Temple Only For lovers: छत्तीसगढ़ का का एक ऐसा मंदिर है, जहां सिर्फ प्रेमी ही मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। यह मंदिर छत्तीसगढ़ के बस्तर के पास दंतेवाड़ा जिले में छिंदनार से बारसूर जाने वाले मुख्य मार्ग से 100 मीटर अंदर बसा हुआ है, जो कि ‘मुकड़ी मावली माता का मंदिर’प्रसिद्ध है। इस मंदिर को प्रेम को मिलाने वाली देवी भी कहते हैं।

जानिए क्या है मान्यता?

मान्यता है कि, इस मंदिर में प्रेमी अपनी प्रेमिका की तस्वीर यह प्रेमिका की कोई वस्तु और मन्नत का पत्र लेकर आते है। फिर माता के चरणों में चढ़ाकर बिछड़े प्रेमिका को मिलाने या जो है उसका साथ बने रहने की कामना करते हैं। इतना ही नहीं यहां युवक अपनी प्रेमिकाओं की तस्वीर के अलावा सिंदूर, नारियल और अगरबत्ती भी चढ़ाते हैं।

कहा जाता है कि, अगर माता मुकड़ी मावली से सच्चे मन से प्रार्थना की जाए, तो मां उसे आशीर्वाद जरुर देती है। फिर अधूरी प्रेम कहानी पूरी हो जाती हैं और बिछड़ी हुई प्रेमिका वापस मिल जाती है।

इस मंदिर में लड़कियां और महिलाओं का जाना वर्जित

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां विराजमान देवी‘प्रेम को मिलाने वाली देवी’ के रूप में पूजी जाती है। इस मंदिर में महिलाओं और लड़कियों का आना वर्जित है। यहां सिर्फ एक प्रेमी युवक ही मंदिर में जा सकता है।

यह स्थान प्रेमियों को मिलाने के लिए इतना प्रसिद्ध है कि, दूर - दूर से लोग अपनी प्रेमिका की तस्वीर लेकर यहां माता से उसके जीवनभर साथ रहने की मन्नत मांगता है।

किस जगह है ये अनोखा मंदिर

यह मंदिर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छिंदनार से बारसूर जाने वाले मुख्य सड़क से 100 मीटर अंदर बना हुआ है। वहीं, अगर आप जगदलपुर से बारसूर के रास्ते जा रहे हैं तो पहले आप बारसूर जाएं। फिर मुचनार होते हुए छिंदनार सड़क पर पहुंचे। फिर बारसूर से करीब 9 किमी दूरी पर ये मंदिर मिल जाता है।

कई लोगों की मन्नतें हुई पूरी

बताया जाता है कि, अगर सच्चे दिल से प्रेम की कामना की जाए, तो आपका प्यार आपको जरुर मिलता है। कई प्रेमियों का दावा है कि, यहां माता के दरबार में उन्होंने अपनी प्रेमिका के मिलने की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई।

साथ में ये भी बताया कि, जब मन्नत पूरी हो जाती है तो प्रेमी यहां दूसरी बार आते हैं और उनसे जो बन पड़ता है अपने स्तर पर वो माता रानी को चढ़ावा चढ़ाते हैं।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।