प्रसाद खाने से 8 बीमार

मंदिर का प्रसाद खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार: 2 साल का बच्चा गंभीर

छतरपुर के बरकौहा गांव में प्रसाद खाने के बाद एक परिवार के 8 लोग बीमार पड़े, जिनमें एक गर्भवती महिला और चार बच्चे शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
मंदिर का प्रसाद खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार: 2 साल का बच्चा गंभीर

छतरपुर जिले के बरकौहा गांव में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमारों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और चार बच्चे शामिल हैं। इनमें एक महिला गर्भवती है। सभी को इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे PICU में रखा गया है।

प्रसाद खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

परिवार के सदस्य गणेश कुशवाहा के मुताबिक, गांव के काली मंदिर में पूजा के बाद बबलू रजक ने परिवार को करीब आधा किलो पेड़ा प्रसाद के तौर पर दिया था। परिवार का दावा है कि शाम को प्रसाद खाने के करीब 20 मिनट बाद लोगों को चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने लगाए जादू-टोने के आरोप

परिवार ने बबलू रजक पर तांत्रिक क्रियाएं करने और प्रसाद में कुछ मिलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि तबीयत बिगड़ने के दौरान कुछ लोग जमीन पर गिरने लगे और असामान्य तरीके से व्यवहार करने लगे। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

8 मरीज अस्पताल में भर्ती

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे एक ही परिवार के 8 मरीज अस्पताल लाए गए थे। सभी में चक्कर आने, असामान्य व्यवहार और असंगत बातें करने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे।

7 मरीजों की हालत स्थिर

डॉक्टर के मुताबिक, शुरुआती इलाज के बाद 7 मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं 2 साल के बच्चे की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। उसे PICU में रखकर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। गर्भवती महिला की भी गायनिक टीम ने जांच की है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस परिजनों के आरोपों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। प्रसाद में किसी तरह की मिलावट हुई थी या बीमारी की कोई अन्य वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन में मस्जिद की मीनार गिरने के विवाद में अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने निष्पक्ष जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है।

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभवं जैन की मौत हो गई। पुलिस आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के कारणों की जांच कर रही है।

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए।

केतन मर्डर केस:ChatGPT पर सर्च कर रची साजिश,सिया ने पुलिस से बचने से लेकर पति का गुस्सा शांत करने तक पूछे सवाल

केतन मर्डर केस:ChatGPT पर सर्च कर रची साजिश,सिया ने पुलिस से बचने से लेकर पति का गुस्सा शांत करने तक पूछे सवाल

पुणे पुलिस ने केतन अग्रवाल हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट प्रस्तुत की। चार्जशीट में सिया के खिलाफ प्रमाण सहित कई चौंकाने वाले खुलासे शामिल हैं।

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर