बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की जांच

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी पर विवाद, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित गड़बड़ियों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भैरव सेना ने न्यायिक जांच की मांग की है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी पर विवाद, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी पर विवाद

राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को सामने लाने वाले भैरव सेना उत्तराखंड के अध्यक्ष संदीप खत्री ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) की ओर से गठित 4 सदस्यीय जांच समिति पर सवाल उठाए।

जांच की मांग

उनका कहना है कि संगठन के पास फिलहाल आरोपों को सिद्ध करने के प्रत्यक्ष सबूत नहीं हैं। इसलिए पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में गठित विशेष जांच दल से जांच कराई जानी चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा, जबकि इसकी प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है।

आरोप सही या गलत

संदीप खत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि पूरे घटना की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच कराना है। उनका कहना है कि जांच में आरोप सही साबित हों या गलत, लेकिन सच्चाई सामने आनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का भरोसा बना रहे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से BJP सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच ऐसी हो, जिस पर सभी पक्षों को भरोसा हो।

CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग 

भैरव सेना ने BKTC से घटना वाले दिन सुबह 8 से 10 बजे के बीच रिकॉर्ड हुई CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की। संगठन का कहना है कि इससे पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता साफ हो जाएगी। साथ ही, खत्री ने बताया कि संगठन जल्द ही BKTC अध्यक्ष और उत्तराखंड के DGP से मुलाकात कर स्वतंत्र जांच की मांग करेगा।

संबंधित सामग्री

एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी! राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर CM धामी की अपील

एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी! राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर CM धामी की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान की अपील की, इसे जीवन बचाने का उपहार बताया।

मुख्यमंत्री धामी की 61% घोषणाएं पूरी, योजनाओं पर तेजी से हुआ काम, PWD सबसे आगे

मुख्यमंत्री धामी की 61% घोषणाएं पूरी, योजनाओं पर तेजी से हुआ काम, PWD सबसे आगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4611 घोषणाएं कीं, जिनमें से 2852 पूरी हो चुकी हैं। PWD ने सबसे ज्यादा घोषणाएं पूरी कीं।

Asian Games 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग, CM धामी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

Asian Games 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग, CM धामी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें बधाई दी।

हरियाणा दौरे पर रवाना हुए उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ऐसे भ्रमण से बढ़ती है नई सोच और अनुभव

हरियाणा दौरे पर रवाना हुए उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ऐसे भ्रमण से बढ़ती है नई सोच और अनुभव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं को हरियाणा की संस्कृति और विकास कार्यों से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

‘राजनीति कम, स्टैंड-अप कॉमेडी ज्यादा…’ सीएम पुष्कर सिंह धामी के बयान से सियासी बवाल

‘राजनीति कम, स्टैंड-अप कॉमेडी ज्यादा…’ सीएम पुष्कर सिंह धामी के बयान से सियासी बवाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग और संविधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की आलोचना की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर