अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, श्री राम का विशेष श्रृंगार

अयोध्या में राम दरबार की वर्षगांठ

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, श्री राम का विशेष श्रृंगार

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर विशेष अनुष्ठान, भजन, और महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु उपस्थित थे।

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ श्री राम का विशेष श्रृंगार

अयोध्या में राम दरबार की वर्षगांठ |

अयोध्या में राम परिवार यानी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग आयोजन होंगे। इस दौरान राम दरबार का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। साथ ही भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा।

मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती 

मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारी जाएगी। शाम को 5 से 7 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। साथ ही मां सरयू की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य और श्रद्धालु शामिल होंगे। सुबह 4 बजे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। इस दौरान संत और महंत परिसर में मौजूद रहे।

श्रीराम का अभिषेक 

मंदिर परिसर श्री राम, जय हनुमान और जय सीता मैया के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु से लेकर संत और महंत हाथ जोड़े नजर आए। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीराम के अभिषेक के बाद भगवान को पीतांबर वस्त्र धारण कराए गए। इस वक्त मंदिर परिसर में भजन कीर्तन चल रहा है। भक्त और संत -महंत भजनों पर झूम रहे हैं।

संबंधित सामग्री

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।

आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू

देश-विदेश

आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू

जम्मू-कश्मीर ने अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति के 7 साल पूरे किये। सुरक्षा कड़ी की गई है, विपक्ष ने 'ब्लैक डे' का आयोजन किया।

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

सनातन

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि अब राम दरबार के दर्शन के लिए VIP पास की आवश्यकता नहीं होगी। श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार से दर्शन कर सकेंगे।

सावन में रुद्राभिषेक करना है? तो जान लें इस पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी  

सनातन

सावन में रुद्राभिषेक करना है? तो जान लें इस पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी  

रुद्राभिषेक, शिवलिंग पर रुद्रमंत्रों के द्वारा अभिषेक करने की विधि, सावन के महीने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

राज्य

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके लिखी पर्ची मिली, पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया।