अपना जन्मदिन मनाना सबको पसंद हैं लेकिन उसदिन कुछ अनोखा करदेना हर किसी के बस की बात नहीं हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाश्ते का ठेला लगाने वाले अतुल धीवर ने गुरुवार (6 अगस्त) को अपना जन्मदिन अनोखे ही अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने बर्थडे पर 1000 से ज्यादा छात्रों और स्थानीय लोगों को मुफ्त में वड़ा पाव और आलू गुंडा खिलाया।
ठेले पर लोगों की लंबी कतार

इसकी जानकारी फैलते ही सुबह से शाम तक उनके ठेले पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। अतुल का कहना है कि पूरे साल ग्राहक उन्हें कमाने का मौका देते हैं, इसलिए जन्मदिन पर वह उन्हें मुफ्त नाश्ता खिलाकर अपना आभार जताते हैं। उनके लिए साल के 365 दिनों में से एक दिन ग्राहकों को दिया जाने वाला यह रिटर्न गिफ्ट होता है।18 साल से ठेला, जन्मदिन पर मुफ्त नाश्ता
अतुल साल 2008 से लगा रहे ठेला

बिलासपुर के कोनी स्थित बॉयज हॉस्टल के पास नाश्ते का ठेला लगा रहे हैं। पिछले तीन साल से वह अपना जन्मदिन ग्राहकों को मुफ्त नाश्ता खिलाकर मनाते हैं। इस बार आयोजन में 2 हलवाई और 6 कर्मचारी दिनभर नाश्ता बनाने और परोसने में जुटे रहे। करीब 3100 वड़ा-पाव और 800 से 1000 आलू गुंडा तैयार किया गया। दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लोगों को लगातार मुफ्त नाश्ता परोसा गया।
हजारों लोगों को खिलाया

अतुल धीवर बिलासपुर के कोनी के ही रहने वाले हैं। आज के दौर में जहां जन्मदिन अक्सर केक, पार्टी और सेल्फी तक सीमित रह जाता है, वहीं अतुल ने इसे सेवा और अपनापन बांटने का अवसर बना दिया। फ्री नाश्ते की खबर मिलते ही आसपास के कॉलेजों के छात्र और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उनके ठेले पर पहुंचे।
सालभर के ग्राहक, जन्मदिन पर बने मेहमान
कोनी के इस मशहूर ठेले पर सुबह से ही लोगों की लंबी भीड़ लगी रही। जो भी आया, उसे मुफ्त में वड़ा पाव और आलू गुंडा खिलाया गया। कई छात्र स्वाद लेने के साथ अतुल की इस अच्छी पहल की तारीफ करने भी पहुंचे।‘365 दिन जिनसे कमाई, जन्मदिन उन्हीं के नाम’
अतुल धीवर ने कहा कि

उनके लिए ग्राहक सिर्फ ग्राहक नहीं, बल्कि परिवार जैसे हैं। उन्होंने कहा, ‘सालभर इन्हीं लोगों की वजह से मेरी रोजी-रोटी चलती है। इसलिए हर साल अपने जन्मदिन पर एक दिन मैं अपने ग्राहकों के नाम करता हूं। सभी के लिए वड़ा पाव और आलू गुंडा मुफ्त है। यह मेरे ग्राहकों के लिए छोटा-सा रिटर्न गिफ्ट है।’
पिछले साल मुफ्त में खिलाई थी दाबेली

अतुल ने बताया कि वह पिछले कई सालों से ठेला लगा रहे हैं। उनके यहां सबसे ज्यादा कॉलेज के छात्र और युवा नाश्ता करने आते हैं। वह पिछले दो साल से अपने जन्मदिन पर लोगों को मुफ्त नाश्ता खिलाकर इसे खास तरीके से मना रहे हैं। पिछले साल उन्होंने सभी को मुफ्त में दाबेली खिलाई थी।
सोशल मीडिया पर भी छाई पहल
अतुल की इस पहल की स्थानीय लोगों और छात्रों ने खूब सराहना की। जन्मदिन पर मुफ्त नाश्ता बांटने की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के दौर में जब कई लोग जन्मदिन पर केक और पार्टियों पर खर्च करते हैं, वहीं अतुल ने अपने ग्राहकों को मुफ्त नाश्ता खिलाकर इसे यादगार बना दिया। लोगों के मुताबिक, उनकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि खुशियां बांटने से रिश्तों में अपनापन और विश्वास बढ़ता है।