छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला: बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा, यात्री बस बीच में फंसी

बिलासपुर में पुल टूटा

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला: बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा, यात्री बस बीच में फंसी

बिलासपुर में 35 साल पुराना पुल टूट गया, जिससे यात्री बस फंसी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, यातायात प्रभावित हुआ।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा यात्री बस बीच में फंसी

बिलासपुर में पुल टूटा |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बांसाझाल गांव के पास स्थित 35 साल पुराना पुल अचानक दो हिस्सों में टूट गया। उसी समय पुल से गुजर रही एक यात्री बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब के किनारे अटक गया। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

 कई शहरों का संपर्क कटा

पुल टूटने के बाद इस मार्ग से आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।  बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है। इसका असर पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक, मनेंद्रगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर और शहडोल जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है।

लगी वाहनों की लंबी कतार

पुल ध्वस्त होने के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर बसों, ट्रकों और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तुरंत यातायात रोककर लोगों को पुल के पास जाने से मना किया।

35 साल पुराना था पुल

बांसाझाल पुल करीब 35 साल पुराना था और काफी समय से जर्जर हालत में था। लगातार बारिश के बाद इसकी हालत और खराब हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुरानी संरचना और तेज पानी के बहाव के कारण पुल अचानक टूट गया। अब विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर इसकी जांच करेगी।

लापरवाही को लेकर उठे सवाल 

पुल टूटने के बाद पुराने पुलों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल काफी समय से खराब हालत में था, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। प्रशासन ने पुल की जांच के आदेश दिए हैं और जल्द से जल्द वैकल्पिक रास्ते से यातायात शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
 

संबंधित सामग्री

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

राज्य

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य; इसका असर नौकरी और पदोन्नति पर पड़ेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

राज्य

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।

उत्तराखंड में टैंकर ने 3 बच्चों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर

राज्य

उत्तराखंड में टैंकर ने 3 बच्चों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर

उत्तराखंड के काशीपुर में तेज गति से आते टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को चपेट में लिया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं।

स्टॉप डैम से स्कूल जाते बच्चों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब

राज्य

स्टॉप डैम से स्कूल जाते बच्चों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने विदिशा में स्टॉप डैम के खतरनाक रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए स्वतः संज्ञान लिया और कदम उठाने का आदेश दिया।