बड़ी सड़क दुर्घटना

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा,4 की गई जान, 7 लोग घायल

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की टक्कर से 4 लोगों की मृत्यु और 7 घायल हुए। ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

By : सोनिया रायकवार
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा,4 की गई जान, 7 लोग घायल

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. दवाड़ा टनल में 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पंजाब के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वही इस घटना में 7 से लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों की स्थिति को देखे हुए उन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस हादसे की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक पंजाब की यह ट्रक मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहा था. इसमें 9 लोग सवार थे. वहीं दूसरी ट्रक कुल्लू से मंडी की तरफ से जा रही थी. दवाड़ा टनल के अंदर दोनों ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं इसमें सावर लोगों की स्थिति भी गंभीर है.

ट्रैफिक रहा बाधित 

इस सड़क दुर्घटना के बाद काफी देर ट्रैफिक रहा बाधित रहा. इस हादसे के बाद मंडी-कुल्लू हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा. गाड़ियों का लंबा जाम लग गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. हादसे का कारण और अन्य का जानकारी पुलिस जुटाने में लगी है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक पंजाब के लोग शीशा लेकर कुल्लू की तरफ जा रहे थे, जो बुरी तरह से तहस नहस हो गए. ये लोग मकान में शीशा लगाने का काम करते है.

संबंधित सामग्री

अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर की चर्चा, तत्काल सुधार के निर्देश

अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर की चर्चा, तत्काल सुधार के निर्देश

वायरल वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने खरसिया चौक पर सड़क सुधार और जल निकासी के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

हाईवे पर हाथियों का हमला, ढाई घंटे थमी रही गाड़ियों की रफ्तार

हाईवे पर हाथियों का हमला, ढाई घंटे थमी रही गाड़ियों की रफ्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार रेंज में हाथियों के झुंड ने वाहनों पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया, यातायात में व्यवधान और भारी जाम उत्पन्न हुआ.

कहीं बस पलटी, कहीं पहाड़ दरका; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कहीं बस पलटी, कहीं पहाड़ दरका; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की तेज बारिश के कारण भारत के कई राज्यों में जलभराव, बाढ़, और लैंडस्लाइड से हालात खराब हुए। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी नुकसान।

उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खुले, कई जिलों में बारिश से हाहाकार,सीहोर में 5 घंटे में 8.3 इंच बारिश

उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खुले, कई जिलों में बारिश से हाहाकार,सीहोर में 5 घंटे में 8.3 इंच बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल बंद हैं और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर