लैंडस्लाइड से मसूरी में यातायात प्रभावित

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

By : चंचल खेडकर
मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

देहरादून/मसूरी: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी जाने वाले पर्यटकों की मुश्किल बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर मैगी प्वाइंट और पानेवाले बंद के पास पुराना पुश्ता अचानक ढह गया। मलबा गिरने से सड़क सिंगल लेन रह गई है और बड़े व भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।लोक निर्माण विभाग के मुताबिक फिलहाल छोटे वाहनों को रास्ता दिया जा रहा है। ऐसे में मसूरी का रुख करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रास्ते में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

मैगी प्वाइंट के पास धंसा सड़क का पुश्ता

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में मिट्टी और पुश्तों पर दबाव बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट के पास सड़क का पुराना पुश्ता भरभरा कर नीचे आ गया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप शाही ने बताया कि सड़क के सिंगल लेन होने के कारण बड़े और भारी वाहनों को रोक दिया गया है। छोटे वाहन फिलहाल निकल रहे हैं।

मसूरी-चकराता एनएच पर भी आई थी परेशानी

इससे एक दिन पहले गुरुवार तड़के मसूरी-चकराता एनएच-707ए पर भी सड़क का एक हिस्सा दरक गया था। यह घटना मसूरी बैंड से करीब तीन किलोमीटर पहले कर्नल विला और डिम्टा बैंड के बीच हुई, जिसके बाद यातायात बाधित हो गया।मसूरी जाने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए विकासनगर-देहरादून और अगलाड़-थत्यूड़ मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। एनएच की टीम ने दो जेसीबी की मदद से सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया। दोपहर करीब एक बजे यातायात फिर शुरू कर दिया गया।

कमजोर मिट्टी से दोबारा नुकसान का खतरा

सड़क खुलने के बावजूद खतरा पूरी तरह टला नहीं है। प्रभावित हिस्से में मिट्टी की पकड़ कमजोर बताई जा रही है। ऐसे में लगातार बारिश होने पर दोबारा भूस्खलन या सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।फिलहाल प्रशासन और सड़क विभाग की नजर प्रभावित हिस्सों पर है। मसूरी जाने वाले यात्रियों के लिए मौसम और सड़क की स्थिति देखकर ही यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

संबंधित सामग्री

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

देहरादून में आयोजित मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की अपनी कहानियाँ साझा कीं।

धामी के जन्मदिन पर ‘युवा संकल्प दिवस’, बोले- युवाओं की आंखों में दिखता है विकसित उत्तराखंड

धामी के जन्मदिन पर ‘युवा संकल्प दिवस’, बोले- युवाओं की आंखों में दिखता है विकसित उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, युवाओं को उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।

कहीं बाढ़ तो कहीं लैंडस्लाइड, 5 राज्यों में बारिश का बड़ा असर

कहीं बाढ़ तो कहीं लैंडस्लाइड, 5 राज्यों में बारिश का बड़ा असर

भारत में मानसून के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, और मध्य प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड से स्थिति गंभीर।

अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर की चर्चा, तत्काल सुधार के निर्देश

अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर की चर्चा, तत्काल सुधार के निर्देश

वायरल वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने खरसिया चौक पर सड़क सुधार और जल निकासी के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर