बिलासपुर में तनाव बढ़ा

बिलासपुर बवाल: दो पक्षों में जमकर पथराव, घर-दुकानें टूटीं; TI का सिर फटा

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कमेंट के बाद दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ा। भीड़ ने पथराव किया और तोड़फोड़ की, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

By : चंचल खेडकर
बिलासपुर बवाल: दो पक्षों में जमकर पथराव, घर-दुकानें टूटीं; TI का सिर फटा

बिलासपुर। कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात तनाव बढ़ गया। सोशल मीडिया पर टिप्पणी की बात सामने आने के बाद एक पक्ष के लोग सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव के साथ तोड़फोड़ शुरू हो गई।हंगामे के दौरान कई गाड़ियों, दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा। भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। इस दौरान तारबाहर TI रवि तिवारी के सिर में चोट लगी, जबकि एक आरक्षक समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी है।

पहले विवाद, फिर आमने-सामने आई भीड़

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर कथित हिंदू विरोधी कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामला बढ़ने के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग खपरगंज इलाके में पहुंचे।कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से पथराव होने लगा।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बताया गया कि करीब 5-6 आंसू गैस के गोले इस्तेमाल किए गए।पथराव के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान तारबाहर TI रवि तिवारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।

थाने में घुसी भीड़, देर रात तक हंगामा

मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ सिटी कोतवाली थाने के परिसर तक पहुंच गई। यहां भी लोगों ने जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।स्थिति को देखते हुए जांजगीर-चांपा, मुंगेली और सीएएफ से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। जिले के अलग-अलग थानों से भी पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया।

हेलमेट पहनकर सड़क पर उतरे कलेक्टर और SSP

हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हेलमेट पहनकर पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल मार्च किया।पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सिटी कोतवाली चौक और आसपास के संवेदनशील इलाकों में बल तैनात किया। देर रात तक पुलिस लगातार गश्त करती रही।

400 से ज्यादा जवान तैनात

प्रशासन के मुताबिक इलाके में 400 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पड़ोसी जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है।कलेक्टर और SSP ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ और कुछ लोग घायल हुए हैं।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति हिंसा, पथराव या तोड़फोड़ में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

संबंधित सामग्री

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में निर्धारित है।

गुरुग्राम की सिया के बाद भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा से बदसलूकी, शिकायत के बाद युवकों ने मांगी माफी

गुरुग्राम की सिया के बाद भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा से बदसलूकी, शिकायत के बाद युवकों ने मांगी माफी

भोपाल में महिला राइडर आबिदा के साथ बदसलूकी के बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। युवकों ने माफी मांगी, महिला राइडर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल।

मणिपुर में कुकी और नगा समुदायों के बीच बढ़ता तनाव और हिंसा

मणिपुर में कुकी और नगा समुदायों के बीच बढ़ता तनाव और हिंसा

मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में कुकी और नगा समुदायों के बीच तनाव जारी है। स्कूल, बाजार बंद हैं और आवाजाही में बाधा के कारण जरूरी सामान की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।

MP-TET अनिवार्यता पर बड़ी खबर: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

MP-TET अनिवार्यता पर बड़ी खबर: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए MP-TET की अनिवार्यता संबंधित आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

BRICS समिट के दूसरे दिन ग्रुप फोटो सेशन, PM मोदी के बगल में दिखे जिनपिंग-पुतिन; ओपन मीटिंग शुरू

BRICS समिट के दूसरे दिन ग्रुप फोटो सेशन, PM मोदी के बगल में दिखे जिनपिंग-पुतिन; ओपन मीटिंग शुरू

BRICS समिट में नेताओं ने नई दिल्ली डेक्लरेशन को मंजूरी दी, जिसमें आतंकवाद और रीजनल तनाव पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर