7 मार्च को हरिद्वार आएंगे शाह, CM धामी ने संभाली कार्यक्रम की कमान

amit-shah-haridwar-visit-march-7-cm-dhami

7 मार्च को हरिद्वार आएंगे शाह, CM धामी ने संभाली कार्यक्रम की कमान

7 मार्च को हरिद्वार आएंगे शाह cm धामी ने संभाली कार्यक्रम की कमान

Amit Shah Haridwar Visit: उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। 7 मार्च को आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

7 मार्च को हरिद्वार आएंगे शाह

हरिद्वार पहुंचे CM

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बैरागी कैंप में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर चूक न हो। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित भागीदारी को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी इंतजाम वक्त से पहले पूरे कर लिए जाएं।

प्रदर्शनी का निरीक्षण

CM धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक प्लानिंग में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को असुविधा न हो। कार्यक्रम स्थल पर लगने वाली प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा लागू 3 नए आपराधिक कानूनों, खासकर भारतीय न्याय संहिता (BNS), के प्रावधानों और उनसे आम जनता को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।

[caption id="attachment_138449" align="alignnone" width="1151"]CM धामी ने लिए तैयारियों का जायजा CM धामी ने लिए तैयारियों का जायजा[/caption]

Amit Shah Haridwar Visit: बड़ा जनआयोजन

इसके साथ ही उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के 4 सालों की उपलब्धियां और भविष्य की विकास योजनाएं भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में CM धामी ने कहा कि 7 मार्च का कार्यक्रम एक बड़ा जनआयोजन होगा। हरिद्वार सहित राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता, पदाधिकारी, संत समाज और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से न्याय प्रणाली ज्यादा प्रभावी और त्वरित हुई है। इस प्रदर्शनी के जरिए इन कानूनों के सकारात्मक प्रभावों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

युद्ध में फंसे उत्तराखंड के लोग

मुख्यमंत्री ने ईरान में जारी हालात के बीच वहां फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में है। दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के माध्यम से भी समन्वय किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा 

CM धामी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं को इस साल और बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कुंभ मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

राज्य

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

सरगुजा जिले में मानसून के दौरान कम बारिश हुई। इस बीच, आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

राज्य

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश हुई, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

राज्य

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'सिंहस्थ 2028 का संकल्प' कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें कुंभ मेले के प्रबंधन और सुधार पर चर्चा की गई।

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।