UP NEWS : अखिलेश यादव का सरकार पर हमला,सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

akhilesh-yadav-attacks-bjp-government

UP NEWS : अखिलेश यादव का सरकार पर हमला,सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

up news  अखिलेश यादव का सरकार पर हमलासत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Akhilesh Yadav attacks government : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कि भाजपा शासन में सत्ता का दुरुपयोग चरम सीमा पर पहुंच गया है। सरकार लोगों के अधिकारों और संविधान को ताक पर रखकर अपने राजनीतिक हित साध रही है।

प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर विरोधियों को दबाने का काम कर रही है। प्रशासन और पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ करने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न्यायपालिका और लोकतंत्र दोनों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की तबाही

अखिलेश यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भाजपा सरकार की विफलताओं को भी उजागर किया। उन्होंने सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और अस्पतालों में मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस वजह से जनता का स्वास्थ्य एवं भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। READ MORE :योगी सरकार का कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, बोनस दिया जाएगा

Akhilesh Yadav attacks government : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला

भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। विभिन्न सरकारी विभागों में कमीशनखोरी और अनियमितताएं बढ़ गई हैं। सड़क निर्माण, जलापूर्ति योजनाओं सहित कई विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की खुली छूट मिली हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस भ्रष्टाचार की वजह से प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है।

Akhilesh Yadav attacks government : जनता का गुस्सा

अखिलेश यादव का मानना है कि भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और 2027 के चुनावों में उसका सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्याय से त्रस्त हैं। सपा की योजनाएं और नीतियां ही प्रदेश की जनता को नई उम्मीद और न्याय दिला सकेंगी।

किसान, युवा और सामाजिक वर्गों के पक्ष में

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों, युवाओं और सामाजिक वर्गों के अधिकारों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने इन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया है अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी समाजवादी पार्टी को प्रदेश की बागडोर संभालने वाला विकल्प बताते हुए कहा कि भाजपा की विफलताओं का अंत जल्द होगा। उन्होंने सपा के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार मिटाने, न्याय व्यवस्था सुधारने और विकास को गति देने का वादा किया।    

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।