आरती राव पर भविष्य के सीएम के नारे

‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारों पर आरती राव बोलीं- लोग भावनाओं में बह गए थे, अभी राजनीति में ज्यादा समय नहीं हुआ

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई भी राजनीतिक जिम्मेदारी फिलहाल नहीं दी गई है और यह भविष्य की बात होगी।

By : रोहन उमक
‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारों पर आरती राव बोलीं- लोग भावनाओं में बह गए थे, अभी राजनीति में ज्यादा समय नहीं हुआ

‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारों पर आरती राव बोलीं- लोग भावनाओं में बह गए थे, अभी राजनीति में ज्यादा समय नहीं हुआ

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यक्रमों में लग रहे ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारों पर उन्होंने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। रेवाड़ी के राव तुलाराम चौक पर शहीदी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचीं आरती राव से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोग कई बार अपनी भावनाओं में बह जाते हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्हें राजनीति में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है।

आरती राव ने कहा कि अगर आने वाले समय में पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी देती है तो उस समय की बात होगी। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। उनके बयान को मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के संदर्भ में उनकी मौजूदा स्थिति के तौर पर देखा जा रहा है।

आरती राव के कार्यक्रम की एक झलक

‘पूरे प्रदेश की मंत्री हूं’

आरती राव ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा ने उन्हें केवल किसी एक क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा की मंत्री की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका सिर्फ रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम या दक्षिण हरियाणा तक सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां लोग उन्हें बुलाते हैं और जहां उनके काम की जरूरत होती है, वह वहां पहुंचेंगी। उन्होंने जोर दिया कि मंत्री के तौर पर उनकी जिम्मेदारी पूरे प्रदेश के प्रति है।

हांसी में पहली बार दक्षिण हरियाणा से बाहर शहीदी दिवस

आरती राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में शहीदी दिवस हर साल बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इस बार उन्हें हांसी से निमंत्रण मिला था। राव इंद्रजीत सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति देने के बाद वह भी आयोजन से जुड़ीं।

उन्होंने कहा कि यह दिन उन सभी वीर सपूतों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराना जरूरी है।

‘जल्द शुरू होगी एम्स की ओपीडी’

कार्यक्रम में मौजूद आरती राव

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से एम्स को लेकर भी सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि थोड़े दिनों के भीतर ओपीडी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले साल से मेडिकल छात्रों की पढ़ाई शुरू होने की बात है।

नसीबपुर में प्रस्तावित शहीद स्मारक को लेकर राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इसकी नक्शेबाजी पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अंबाला का स्मारक बन चुका है, जबकि नसीबपुर का काम अभी लंबित है।

‘शहीदी दिवस केवल राव तुलाराम तक सीमित नहीं’

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहीदी दिवस केवल राव तुलाराम को याद करने का दिन नहीं है। आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को इस दिन नमन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देना और उनके योगदान को याद रखना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने शहीदों की याद में शहीदी दिवस पर छुट्टी घोषित की हुई है। रेवाड़ी में यह दिवस हर साल मनाया जाता है, जबकि इस बार दक्षिण हरियाणा से बाहर हांसी में भी पहली बार इसका आयोजन हुआ।

सरकार की ओर से सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल छुट्टी घोषित है। भविष्य में सरकार की ओर से कोई दिशा-निर्देश आता है तो उस पर चर्चा की जाएगी। अभी लोग अपनी श्रद्धा और भावना के अनुसार शहीदी दिवस मना रहे हैं।

नसीबपुर में जल्द शुरू होगा स्मारक का काम

नसीबपुर में बनने वाले शहीद स्मारक को लेकर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इसका नक्शा तैयार हो चुका है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने अंबाला के स्मारक का निर्माण पूरा होने का भी उल्लेख किया।

संबंधित सामग्री

CM सैनी ने जिला परिषद अध्यक्षों और मेयरों से की मुलाकात, बोले- जमीनी जरूरतों के मुताबिक बढ़ाएंगे विकास की रफ्तार

CM सैनी ने जिला परिषद अध्यक्षों और मेयरों से की मुलाकात, बोले- जमीनी जरूरतों के मुताबिक बढ़ाएंगे विकास की रफ्तार

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और स्थानीय विकास और जनता की जरूरतों पर चर्चा की।

कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी का किसान मेले में संबोधन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी का किसान मेले में संबोधन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने लाडवा में किसान मेले में भाग लिया, कृषि प्रगति और नवाचारों पर जोर दिया।

हरियाणा CM सैनी की 6 घंटे चली मैराथन बैठक, बोले- जनशिकायतों पर सिर्फ आश्वासन नहीं, धरातल पर दिखे परिणाम

हरियाणा CM सैनी की 6 घंटे चली मैराथन बैठक, बोले- जनशिकायतों पर सिर्फ आश्वासन नहीं, धरातल पर दिखे परिणाम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायकों और अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की, जिसमें जनसमस्याओं की समीक्षा की गई और समाधान पर जोर दिया गया।

हरियाणा भाजपा के OBC मोर्चा को मिला नया प्रधान, CM सैनी की मौजूदगी में सुनील सेन ने संभाला दायित्व

हरियाणा भाजपा के OBC मोर्चा को मिला नया प्रधान, CM सैनी की मौजूदगी में सुनील सेन ने संभाला दायित्व

हरियाणा भाजपा ने सुनील सैन को ओबीसी मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, जिम्मेदारी पंचकूला में संभाली।

पंजाब में नशे के बढ़ते संकट पर CM सैनी का बड़ा बयान,नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं

पंजाब में नशे के बढ़ते संकट पर CM सैनी का बड़ा बयान,नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त की और नशा मुक्ति यात्रा के महत्व पर बल दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर