MP Crime News: 6 साल की मासूम से दरिंदगी, एम्स भोपाल में हुआ ऑपरेशन, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

6-year-old-innocent-girl-brutalized-operation-done-at-aiims-bhopal

MP Crime News: 6 साल की मासूम से दरिंदगी, एम्स भोपाल में हुआ ऑपरेशन, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

mp crime news 6 साल की मासूम से दरिंदगी एम्स भोपाल में हुआ ऑपरेशन आरोपी पर 10 हजार का इनाम

MP Crime News: देश में बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाए गए है.लेकिन शायद इसका डर और असर अभी भी हेवानों पर होता नहीं दिख रहा.घटना मध्यप्रदेश के रायसेन से है जहां 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई और बच्ची को घायल हालत में जंगल में छोड़ दिया. बच्ची का इलाज एम्स भोपाल में जारी है वही आरोपी सलमान लाला फरार है जिसपर 10 हजार का इनाम रखा गया है.

घटना से गुस्सा, लोगों ने किया चक्काजाम

रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर चार घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए. आरोपी सलमान फरार है, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. Read More-CG News: जोश के हाई डोज में गई युवक की जान! इंस्टाग्राम गर्लफ्रेड से संबंध बनाने के दौरान मौत

चॉकलेट दिलाने का बहाने ले गया सलमान

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी 23 वर्षीय सलमान वहां पहुंचा. उसने बच्ची से बातचीत की और चॉकलेट दिलाने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया. कुछ दूरी पर जंगल में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. बच्ची जब देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू कर दी है. Read More-रायपुर में 10 करोड़ की चौपाटी पर चला बुलडोजर, कांग्रेसियों को घसीटकर ले गई पुलिस

MP Crime News: बच्ची को ले जाने नहीं मिली एम्बुलेंस

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को रात 10 बजे भोपाल एम्स रेफर किया, लेकिन अस्पताल में एक घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. इस लापरवाही से परिजन, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे. एम्बुलेंस न मिलने पर बच्ची को निजी वाहन से भोपाल ले जाया गया, जहां एम्स में उसका इलाज चल रहा है.

आरोपी फरार, दस हजार का इनाम, पोस्टर जारी

आरोपी सलमान मजदूरी करने गांव में आता था, वारदात के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. आरोपी के पोस्टर जारी कर सभी थानों और आसपास के क्षेत्रों में सर्कुलेट किए गए हैं. पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, पुलिस का कहना है कि आरोपी सलमान को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।