बगहा में 14 साल के बच्चे ने 20 रुपये के समोसे के लिए छोड़ा घर

बिहार के बच्चे की अद्भुत कहानी

बगहा में 14 साल के बच्चे ने 20 रुपये के समोसे के लिए छोड़ा घर

बिहार के बगहा जिले में एक बच्चे ने मात्र 20 रुपये के लिए अपने घर को छोड़ दिया, जिससे पूरा परिवार और पुलिस परेशान हो गई।

बगहा में 14 साल के बच्चे ने 20 रुपये के समोसे के लिए छोड़ा घर

बगहा में बच्चे ने समोसे के लिए छोड़ा घर |

बिहार के बगहा जिले से एक 14 साल बच्चे की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। बच्चे की जुबानी उसकी पूरी कहानी सुनकर बगहा SP भी हैरान रह गईं। इस कहानी में मासूमियत भी है और जिद भी। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि केवल 20 रुपये के लिए इस मासूम बच्चे ने क्या-क्या कदम उठा लिए। सिर्फ 20 रुपये की वजह से पूरा परिवार और बगहा पुलिस सकते में आ गई और 8 दिनों तक पुलिस की नींद उड़ गई।

समोसे को लेकर नाराजगी

पूरे मामले की शुरुआत केवल 20 रुपये से हुई। बच्चा समोसा खाना चाहता था और उसने अपनी मां से 20 रुपये मांगे। लेकिन उस वक्त मां ने पैसे देने से मना कर दिया और बच्चा इस बात से बहुत नाराज हो गया। उसकी उम्र कम थी, समझ भी कम थी, इसलिए उसने गुस्से में गलत फैसला लिया। उसने सोचा कि जब उसकी बात नहीं मानी जा रही, तो वह घर छोड़ देगा। यही छोटी सी जिद पूरे परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई।

500 रु. लेकर घर से निकला

गुस्से में बच्चे ने चुपचाप अपनी मां के पर्स से 500 रुपये निकाले। उसने सोचा कि इन पैसों से वह बाहर रह सकेगा और अपनी जरूरतें पूरी कर लेगा। ऐसे में वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। बाद में जब पुलिस ने उसे बरामद किया और प्रभारी SP निर्मला कुमारी ने उससे बात की, तो बच्चे ने खुद स्वीकार किया की मम्मी के पर्स से 500 रुपये निकाले थे। बच्चे की यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए। एक छोटी सी नाराजगी ने उसे चोरी जैसे गलत कदम तक पहुंचा दिया। यही कारण है कि पुलिस ने इस मामले को केवल बरामदगी नहीं, बल्कि बच्चों को सीख देने वाला मामला बताया।

ट्रेन से सफर

घर छोड़ने के बाद बच्चा पहले नरकटियागंज पहुंचा। वहां से उसने बिना टिकट ट्रेन पकड़ ली और गोरखपुर चला गया। इसके बाद उसने दूसरी ट्रेन पकड़ी और लखनऊ पहुंच गया। लखनऊ से वह गोंडा गया और फिर वहां से प्रयागराज पहुंच गया। बच्चे को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि वह कितने बड़े खतरे में है। यही बात पुलिस अधिकारियों को भी सबसे ज्यादा चिंतित कर रही थी।  परिवार को डर था कि कहीं बच्चा किसी गलत हाथ में न पड़ जाए।

संबंधित सामग्री

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

राज्य

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

राज्य

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कहना है कि बिहार उपचुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

राज्य

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

हरिद्वार में एक 14 साल की बच्ची को उसके सोशल मीडिया दोस्त के भाई ने भगा लिया, पुलिस और हिंदू संगठनों ने मिलकर बच्ची को बरामद किया।

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देश-विदेश

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारी मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन को प्रभावित किया है।