GG ने यूपी को 45 रनों से हराया, सोफी डिवाइन की फिफ्टी, नहीं चली हरलीन

gujarat-giants-beat-up-warriorz-45-runs-sophie-devine-fifty-wpl-2026

GG ने यूपी को 45 रनों से हराया, सोफी डिवाइन की फिफ्टी, नहीं चली हरलीन

gg ने यूपी को 45 रनों से हराया सोफी डिवाइन की फिफ्टी नहीं चली हरलीन 

GG vs UP Warriorz WPL: गुजरात जायंट्स और UP वॉरियर्ज के बीच खेले गए WPL के 14वें मैच में गुजरात की टीम ने जीत हासिल की। गुजरात ने UP को 45 रनों से हराया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 153 रन ठोके। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की पूरी टीम 17.3 ओवरों में ही ढेर हो गई। 

सोफी डिवाइन की फिफ्टी

डोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की ओर से सोफी डिवाइन ने अर्धशतक लगाया। वहीं गेंदबाजी में राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3 विकेट झटके। इस जीत के साथ गुजरात पॉइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 6 मैचों में 3 में जीत और 3 हार दर्ज की हैं। वहीं यूपी को 6 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा. सोफी डिवाइन

GG vs UP Warriorz WPL: गुजरात की पारी

गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 23 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया। ओपनर डेनी वायट हॉज महज 14 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी ओर बेथ मूनी ने पारी को संभालते हुए 34 गेंदों में 5 चौके लगाकर 38 रन बनाए। इसके बाद अनुष्का शर्मा (14) और कप्तान एश्ले गार्डनर (5) रन बनाकर पवैलियन लौट गई। 

नहीं चली हरलीन 

GG vs UP Warriorz WPL: 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी UP वारियर्स की शुरुआत खराब हुई। टीम ने 2 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया, किरण नवगिरे बिना खाता खोले वापस लौट गई। इसके बाद कप्तान मेग लेनिंग भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। शानदार फॉर्म में चल रहीं हरलीन देओल भी कुछ खास नहीं कर पाई और 3 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद क्लो ट्रायोन ने नाबाद 30 रन बनाए, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।

संबंधित सामग्री

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

राज्य

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

उज्जैन में संतों ने शिप्रा नदी के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया; सरकार से प्रभावी कदमों की मांग की।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।