RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

RR Defeats LSG by 40 Runs in IPL 2026

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

rr ने lsg को 40 रन से दी मात पॉइंट्स टेबल पर rcb को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

LSG Vs RR IPL 2026 Result: IPL 2026 का 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराकर सीजन की पांचवी जीत दर्ज की। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां LSG ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए RR टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी LSG टीम ने सोचा होगा कि आज का टारगेट तो बड़ी आसानी से पार कर लेंगे। लेकिन RR के गेंदबाजों ने कहां पॉसिबल होने दिया और लखनऊ टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर बिखर गई। इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। 

RR की शुरुआत खराब 

पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 22 रन  और वैभव सूर्यवंशी महज 8 विकेट से हराकर पवेलियन लौट गए। वहीं ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।  वहीं रियान पराग 20 रन,  शिमरोन हेटमायर 22 रन , डोनोवन फरेरा 20 रन बनाकर आउट हो गए।

रवींद्र जडेजा की ऑलराउंडर पारी

टॉप आर्डर खास नहीं चले तो आए रवींद्र जडेजा उन्होंने 29 बॉल पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को 159 तक पहुंचाया। साथ ही साथ उन्होंने 1 विकेट भी चटकाया। उन्हों निकोलस पूरन का कैच कराया। उनके साथ शुभम दुबे ने 19 रन की नाबाद पारी खेली।

लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को 2-2 विकेट मिले।

LSG की पारी

टारेगट का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर बिखर गई। टीम से मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने 41 गेंद में 6 चौके और 2 छ्क्के की मदद से 55 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। निकेलस पूरन ने 22 रन की पारी खेली, जिन्हें जडेजा ने आउट कर दिया।

वहीं टीम से आयूष बडोनी, ऋषभ पंत और एडन मार्कम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। मार्श और निकोलस के अलावा कोई प्लेयर 15 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सका इसी के साथ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

RR की ओर से जोफरा आर्चर ने तीन विकेट चटकाए। वहीं बर्गर और बृजेश ने 2-2 विकेट लिए। रवि विश्नोई और जडेजा को 1-1 विकेट मिले।

पॉइंट्स टेबल पर स्थान

राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए। RCB को पीछे छोड़ते हुए पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ इस हार के बाद पाइंट्स टेबल पर 9 स्थान पर खिसक गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर- हिम्मत सिंह।

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे। 

संबंधित सामग्री

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

खेल

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यस्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने रिकॉर्ड बनाए।

इंग्लैंड से हार के बाद भारतीय टीम में बदलाव, हर्षित-वरुण बाहर, वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान

देश-विदेश

इंग्लैंड से हार के बाद भारतीय टीम में बदलाव, हर्षित-वरुण बाहर, वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम में इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज हारने के बाद बदलाव। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोटिल, नए खिलाड़ी शामिल किए गए।

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

खेल

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

भारत ने ब्रिस्टल में चौथे T20 मैच में इंग्लैंड से हार कर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से पिछड़ गया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन बनाए।