पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की!

PAK Beats AUS in ODI Series

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की!

In the 3-match ODI series, Pakistan defeated Australia 2-1. The final game saw Pakistan chasing down a modest target of 158 runs.

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की! |

PAK vs AUS ODI Series: 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने   ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। यह मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए और टीम महज 157 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 41.5 ओवर 6 विकेट गवांकर 158 रन बनाकर   वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी 157 रन पर सिमटी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैथ्यू शॉर्ट शून्य पर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन (19), एलेक्स कैरी (19) और कैमरून ग्रीन (7) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। जोश इंग्लिस ने 71 गेंदों पर 65 रनों की अकेली लड़ाई लड़ी, लेकिन दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला।  

पाकिस्तान की गेंदबाजी में कप्तान शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट, जबकि अबरार अहमद और शादाब खान ने 2-2 विकेट झटके।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। माज सदाकत ने 27 रन बनाए, जबकि बाबर आजम ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। गाजी घोरी (8) और सलमान आगा (15) भी सस्ते में निपट गए। अब्दुल समद (18*) और शादाब खान (29*) ने 49 रनों की अटूट साझेदारी कर पाकिस्तान को 4 विकेट से जीत दिलाई। शादाब 42 गेंदों पर नाबाद रहे।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट को 1-1 विकेट मिला।
 

संबंधित सामग्री

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

खेल

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पहला टेस्ट 15 अगस्त को गॉल में होगा।

अफगानिस्तान ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, आखिरी स्थान के लिए वेस्टइंडीज बांग्लादेश में रेस

खेल

अफगानिस्तान ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, आखिरी स्थान के लिए वेस्टइंडीज बांग्लादेश में रेस

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज अब क्वालीफिकेशन की दौड़ में।

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

खेल

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दर्शकों को मुफ्त एंट्री देने का फैसला किया है। सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

खेल

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

ACC ने विमेंस एशिया कप 2026 के लिए शेड्यूल घोषित किया। टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

गिल को फिर लगी चोट, वार्म अप मैच से बाहर हुए, KL कर रहे कप्तानी

खेल

गिल को फिर लगी चोट, वार्म अप मैच से बाहर हुए, KL कर रहे कप्तानी

शुभमन गिल को उंगली में चोट लगने के कारण श्रीलंका के खिलाफ वार्म अप मैच से बाहर हो गए। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया।