शुभमन गिल की स्पिन तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

By : रोहन उमक
 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी कमजोरी पर खास काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में अभ्यास के दौरान गिल ने बाएं हाथ के स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और मानव सुथार का सामना किया। उन्होंने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बार-बार क्रीज से बाहर निकलकर बड़े शॉट खेलने की कोशिश की और अपने फुटवर्क को भी धार दी।

गिल की यह तैयारी इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने उन्हें अपना शिकार बनाया था। पहली पारी में गिल 16 और दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन बना सके थे। हालांकि भारत ने यह मुकाबला 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

शुभमन गिल

नेट्स में गिल का आक्रामक अंदाज

अभ्यास के दौरान गिल स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक नजर आए। वह लगातार क्रीज से बाहर निकलकर गेंदबाजों पर बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते रहे। गॉल टेस्ट में भी उन्होंने जयसूर्या के खिलाफ इसी रणनीति का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी।

पहली पारी में 28वीं गेंद पर गिल क्रीज से बाहर निकले और बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं रहे। दूसरी पारी में उन्होंने जयसूर्या के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, मगर गेंद की लेंथ को सही तरीके से नहीं पढ़ सके और विकेट गंवा बैठे।

इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट गिल की बल्लेबाजी को लेकर चिंतित नहीं है। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले के मुताबिक गिल परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को ढालने और अपनी प्रक्रिया को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं।

बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ 11 बार आउट

गिल 42 टेस्ट मैचों में बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ 11 बार अपना विकेट गंवा चुके हैं। हालांकि ऑफ स्पिन और लेग स्पिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतर है। इन दोनों तरह के स्पिनर्स के खिलाफ उनका संयुक्त बल्लेबाजी औसत करीब 61 है, जबकि सभी तरह के स्पिनर्स के खिलाफ उनका औसत करीब 48 का है।

शुक्रवार के अभ्यास सत्र में कुलदीप यादव और केएल राहुल शामिल नहीं हुए। साईराज बहुतुले ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। कुलदीप नेट्स पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी या बल्लेबाजी नहीं की।

गॉल टेस्ट में कुलदीप ने 25 ओवर में 103 रन देकर केवल एक विकेट लिया था। उनका एकमात्र विकेट भी गिल के शानदार कैच की मदद से आया था।

कुलदीप की गैरमौजूदगी में सारांश जैन ने लंबा गेंदबाजी स्पेल किया। उन्होंने गिल और ऋषभ पंत को गेंदबाजी की और पंत को दो बार परेशान भी किया। श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या को देखते हुए सारांश को मौका देने की चर्चा जरूर है, लेकिन कुलदीप की जगह को लेकर टीम मैनेजमेंट ने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है।

केएल राहुल

पिच देखकर तय होगा तीसरे स्पिनर का नाम

भारत की प्लेइंग-11 में तीसरे स्पिनर को लेकर फैसला पिच का अंतिम आकलन करने के बाद होगा। गॉल टेस्ट में रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने कुलदीप की तुलना में ज्यादा प्रभाव छोड़ा था। दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों की मौजूदगी के कारण भारत के स्पिन कॉम्बिनेशन पर भी नजर रहेगी।

केएल राहुल अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए, जबकि ध्रुव जुरेल कुछ देर से नेट्स पर पहुंचे। दोनों ने गॉल टेस्ट में अर्धशतक लगाए थे। राहुल ने पहली पारी में 82 और दूसरी पारी में 35 रन बनाए थे।

गर्मी-उमस में टीम ने बहाया पसीना

कोलंबो में शुक्रवार को गर्मी और उमस के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब का मैदान पेड़ों और ऊंची इमारतों से घिरा है, जिससे मौसम की उमस और ज्यादा महसूस हुई।

मुख्य कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी अभ्यास सत्र में मौजूद रहे। तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने नेट्स में गेंदबाजी की। गिल और पंत ने तेज गेंदबाजों, साइडआर्मर्स और नेट गेंदबाजों का भी सामना किया।

शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद, बाद में घूम सकती है गेंद

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पुरानी होती पिच पर स्पिनर्स को टर्न और उछाल मिलने की संभावना है। ऐसे में गिल की स्पिन के खिलाफ तैयारी दूसरे टेस्ट में भारत के लिए अहम साबित हो सकती है।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर 7 विकेट से जीत हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने अपना 150वां टी20 मैच खेला।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शिखर मोहन और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई, ईस्ट जोन को मजबूती प्रदान की।

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन में धोखाधड़ी का आरोप

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन में धोखाधड़ी का आरोप

सुभाष चंद्रा और तीन अन्य पर ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, LIC HFL की शिकायत पर CBI ने कार्रवाई की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षक दिवस पर नेशनल टीचर अवॉर्ड-2026 में मध्यप्रदेश के छह शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री यादव ने बधाई दी।

नगर निकाय चुनाव में पहली बार CM का रोड शो, 7 सितंबर को अलवर आएंगे भजनलाल शर्मा

नगर निकाय चुनाव में पहली बार CM का रोड शो, 7 सितंबर को अलवर आएंगे भजनलाल शर्मा

अलवर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने शुरू की जोरदार प्रचार अभियान। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september