CSK vs LSG IPL Result: IPL 2026 का 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां LSG ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी CSK टीम 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 187 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी LSG टीम ने 16.4 ओवर में 3 विकेट गवांकर 188 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
पॉइंट्स टेबल पर 6वें स्थान पर CSK
चेन्नई टीम को लगातार 3 मैच जीतने के बाद इस मैच में हार मिली। इसी के साथ वो पटइंट्स टेबल पर 12 अंकों से 6वें स्थान पर बनी हुई है। अगर CSK को प्लेऑफ में बने रहना है। तो उसे बाकी 2 बचे मैचों में जीत दर्ज करना होगा। वहीं LSG टीम 8 अंकों से पॉइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है। टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।
मिचेल मार्श की धुंआधार पारी
टारगेट का पीछा करने उतरी LSG टीम की ओर से मिचैल मार्श ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के की मदद से 90 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने जोश इंग्लिस के साथ 135 रन की साझेदारी की। जोश 36 रन और अब्दुल 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं निकोलस पूरन ने 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 17वें ओवर में लगातार चार चौके लगाएं और मुकुल 13 रन बनाकर नाबाद रहें।।
We're still thinking about 𝗠𝗮𝗿𝘀𝗵 𝗠𝗮𝗻𝗶𝗮 in Lucknow last night 🫡 🌪️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
One word for his brilliant blitz? 👌#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/v40sYgamJV
चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन ने1-1 विकेट लिए।
कार्तिक की शानदार पारी फिर भी मिली हार
चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योकि पॉवर प्ले में ही टीम ने 2 विकेट गवां दिए। संजू 20 रन और ऋतुराज 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाली फिर कार्तिक ने 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली। वहीं डेवाल्ड 25 रन, उर्विल 6 रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 32 रन और प्रशांत 13 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम के स्कोर को 187 तक पहुंचाया।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
Kartik Sharma led the charge for #CSK, Shivam Dube added the finishing touches 💪
Will #LSG chase down 1️⃣8️⃣8️⃣ ? 🎯
Scorecard ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK pic.twitter.com/OqwFH5Dta1
LSG की ओर से पहली बार खेल रहे आकाश सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाएं। मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
A spell of bowling to certainly write home about 🪄
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
WATCH Akash Singh's brilliance in the powerplay ▶️ https://t.co/KBiZTnADrt#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/UjV4BkFvsA
आकाश ने पर्ची निकाल कर किया सेलिब्रेट
Limitless like the sky. Ferocious like fire 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
🎥 𝗔𝗸𝗸𝗶 𝗞𝗻𝗼𝘄𝘀 exactly how to bring the heat to the big stage 👊 - By @ameyatilak
Watch 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPLhttps://t.co/0oFuEA2NnX
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट प्लेयर- गुरजपनीत सिंह।
लखनऊ सुपर जाइंट्स
मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर- जोश इंग्लिस।