दृश्यम का तीसरा भाग

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

By : सोनिया रायकवार
जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की हिट फिल्म ‘दृश्यम’ (Drishyam) के दोनों पार्ट ने फैंस काफी काफी दिल जीता है. वहीं, अब तीसरी और आखिरी फिल्म में विजय सलगांवकर के रोल में अजय देवगन (Ajay Devgn) फिर से वापसी करने जा रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने तीसरी फिल्म का टाइटल ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) रखा है.

मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

बता दें कि फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. यह फिल्म दो अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म पहला पोस्टर जारी करते हुए अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कैप्शन में लिखा- ‘हर इंसान का नजरिया अलग होता है… मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’ यह कैप्शन विजय सलगांवकर की सोच को बखूबी दिखाता है.

सामने आए पोस्टर पर लिखा है कि ‘मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है. इस पोस्टर में अजय देवगन (Ajay Devgn) का आधा चेहरा और एक आंख दिख रहा है. अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने इस पोस्ट में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और अभिषेक जैसे कलाकारों को टैग किया है.

कौन है निर्देशक?

बता दें कि फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) को स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज बना रहे हैं. अभिषेक पाठक तीसरी फिल्म को निर्देशित करेंगे. उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है. आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक इस फिल्म के निर्माता हैं.

संबंधित सामग्री

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन ने साझा किया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में बार-बार रिजेक्शन का सामना किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के प्रति अपने भावनात्मक लगाव और भारत-पाकिस्तान के बीच कलाकारों की आवाजाही के मुद्दे पर अपनी राय साझा की।

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया द्वारा उनके खिलाफ फैलाई गई आयकर विभाग की छापेमारी की गलत सूचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर