IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

IND Vs AFG 3rd ODI Match Today

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।

ind vs afg 3rd odi match भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला |

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 20 जून यानी की आज खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में  दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले दोपहर 1 बजे टॉस किया जाएगा।

अब तक दोनों टीमों ने दो मैच खेले

बता दें कि, इसके पहले दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैचों में भारत को जीत मिली, इसी के साथ टीम को 2-0 से बढ़त हासिल की। पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतराल 170 रन से अफगानिस्तान टीम को करारी शिकस्त दी थी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 5 मैचों में भारत को जीत मिली तो वहीं एक मैच टाई रहा। अफगानिस्तान वनडे में अब तक भारत के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाया। अफगानिस्तान को अब भी जीत की तलाश है। 

टीम में हर्षित राणा भी हुए शामिल

तीसरे मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। कुछ समय से हर्षित राणा BCCI के डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस पर काम कर रहे थे। इस फिटनेस टेस्ट में पास करने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। 

दरअसल, T-20 वर्ल्ड कप से पहले हर्षित राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें काफी गंभीर चोट आई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। वो चोट की वजह से t-20 वर्ल्ड कप और IPL मैच नहीं खेल पाए थे।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।

संबंधित सामग्री

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

देश-विदेश

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय T20 क्रिकेट लीग, बिग बैश लीग का पहला मैच इस बार भारत के चेन्नई में 12 दिसंबर को होगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने की।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

T20 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे।

IND W vs SA W:  विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

खेल

IND W vs SA W: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच आज इंग्लैंड के मैनचेस्टर में होगा।

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

खेल

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

तीसरे वनडे मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने अब तक ट्राई सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई है।

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

मनोरंजन

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता थलापति विजय से मिलने चेन्नई पहुंचीं। इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं और वायरल हो गईं।