Thomas Cup Quarter Finals 2026: भारतीय पुरुष टीम थॉमस कप 2026 क्वार्टर फाइनल में...

India Sweeps Australia in Thomas Cup

Thomas Cup Quarter Finals 2026: भारतीय पुरुष टीम थॉमस कप 2026 क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया

India's men's badminton team secured a 5-0 victory over Australia in the Thomas Cup 2026 quarterfinals, advancing to face China next.


thomas cup quarter finals 2026 भारतीय पुरुष टीम थॉमस कप 2026 क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया

Thomas Cup Quarter Finals 2026: भारतीय पुरुष टीम थॉमस कप 2026 क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया |

Thomas Cup Quarter Finals 2026: थॉमस कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। वहीं महिला टीम का उबर कप अभियान 27 अप्रैल को समाप्त हो गया। 

भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल ने बनाई जगह

डेनमार्क के होर्सेंस में आयोजित ग्रुप-ए के दूसरे मैच में, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहले मैच में भारतीय टीम ने कनाडा को 4-1 से हराया था। अब भारतीय पुरुष टीम का बुधवार को चीन के खिलाफ सामना होगा, जो ग्रुप-ए की टॉप टीम निर्धारित करेगा।

लक्ष्य और आयुष दर्ज की जीत

मैच की शुरुआत पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने की। लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। 
दूसरे सिंगल्स मैच में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराया और भारत के स्कोर को 2-0 कर दिया।

सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी का कमाल

तीसरे मैच में, भारतीय स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीत हासिल कर भारत को अजेय बढ़त दिलाई। इस जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया और भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की यात्रा को सुनिश्चित किया।

किदांबी की जगह प्रणय को मौका

भारतीय टीम में एक बदलाव करते हुए, किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका दिया गया। प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे बढ़ाया।

आखिरी डबल्स मैच में, हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर भारत की जीत पक्की की 

सिंधु की वापसी करने की कोशिश नाकाम

वहीं, भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में, मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया। मुकाबले की शुरुआत PV सिंधु और वांग झी यी के कड़े मुकाबले से हुई, जिसमें सिंधु की वापसी करने की कोशिश नाकाम रही।

 

संबंधित सामग्री

डेविड वॉर्नर को हो सकती है 9 महीने की जेल, शराब पीकर चलाई थी गाड़ी

देश-विदेश

डेविड वॉर्नर को हो सकती है 9 महीने की जेल, शराब पीकर चलाई थी गाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप स्वीकार किया, जिससे उन्हें जेल और जुर्माना हो सकता है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील, इन क्षेत्रों में एकसाथ करेंगे रिसर्च 

देश-विदेश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील, इन क्षेत्रों में एकसाथ करेंगे रिसर्च 

मेलबर्न में PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने रक्षा, व्यापार, और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में समझौतों की घोषणा की। इसमें यूरेनियम डील भी शामिल है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, गगनयान मिशन में भी मिलेगा सहयोग

देश-विदेश

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, गगनयान मिशन में भी मिलेगा सहयोग

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने यूरेनियम समझौते समेत कई रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की घोषणा की है। इसमें अंतरिक्ष, डिफेंस, और टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली, रनरअप इंग्लैंड की भी हुई बंपर कमाई

खेल

ऑस्ट्रेलिया को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली, रनरअप इंग्लैंड की भी हुई बंपर कमाई

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता। इस टूर्नामेंट में इनामी राशि $8.76 मिलियन थी, जो कि महिला टी20 के इतिहास में सबसे ज्यादा है।

इंग्लैंड की विमेंस T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री, शबनीम इस्माइल ने रचा इतिहास

देश-विदेश

इंग्लैंड की विमेंस T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री, शबनीम इस्माइल ने रचा इतिहास

इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराकर T20 विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।