सोनमर्ग में आया भयानक बर्फीला तूफान, कई होटलों को नुकसान

sonamarg-avalanche-hotels-damaged-kashmir-news

सोनमर्ग में आया भयानक बर्फीला तूफान, कई होटलों को नुकसान

सोनमर्ग में आया भयानक बर्फीला तूफान कई होटलों को नुकसान

Sonamarg Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से एक भयावह वीडियो सामने आया है। CCTV में पहाड़ों से अचानक टूटकर गिरता एक विशाल बर्फीला सैलाब नजर आया। एवलांच में अब-तक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। कई होटलों को नुकसान पहुंचा है।

सोगमर्ग में आया बर्फीला तूफान

अधिकारियों ने बताया कि एवलांच रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ। बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि वे हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और अन्य पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके देखते हुए मौसम विभाग ने कई इलाकों में एवलांच का अलर्ट जारी किया था। [caption id="attachment_130953" align="alignnone" width="516"]सोनमर्ग में आया भयानक बर्फीला तूफान सोनमर्ग में आया भयानक बर्फीला तूफान[/caption]

Sonamarg Avalanche: हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गंदरबल, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, कुलगाम और कुपवाड़ा सहित कश्मीर के 11 जिलों और जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रामबन में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। https://youtube.com/shorts/SOlUBwISQtc?si=MrrqSIskBJBlFfzr

58 फ्लाइट्स कैंसिल

Sonamarg Avalanche: भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहा। इसके साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रद्द हो करनी पड़ी। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इमरजेंसी सेवाओं और सशस्त्र बलों की आवाजाही में भी रुकावट आई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव और सड़क साफ करने का अभियान लगातार जारी है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर, आने वाली 29 और जाने वाली 29 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि लगातार बर्फबारी के कारण रनवे ऑपरेशन के लिए असुरक्षित हो गया था। [caption id="attachment_130954" align="alignnone" width="627"]जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद र जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद र[/caption]

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला प्रशासन और पुलिस ने जनता की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मौसम विभाग ने अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी और कुछ इलाकों में गरज या तेज हवाओं की आशंका जताई है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।