Shefali Bagga With Chahal Video: चहल और शेफाली का वीडियो वायरल
24 जनवरी की शाम मुंबई में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शेफाली बग्गा के साथ नजर आएं। दोनों एक ही बिल्डिंग से साथ निकल रहें थे, लेकिन जब पैपाराजी ने दोनों को साथ पोज देने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों के साथ दिखाई देने पर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।View this post on Instagram
कौन है शेफाली बग्गा?
बिग बॉस 13 की फेम रह चुकी शेफाली बग्गा एक एंकर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी है। यह एक मॉडल भी है। बता दें, युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक-दूसरे को फॉलो कर रखा है।
युजवेंद्र का नाम आर जे महवश से जुड़ा
धनश्री से तलाक लेने के बाद युजवेंद्र चहल कई बार RJ महवश के साथ नजर आएं। दोनों को बार - बार साथ नजर आते थे, दोनों के कई वीडियो भी साथ में वायरल हुए। इसके बाद से ही उन दोनों के रिलेशनशिप की खबरे सामने आ रही थी। हालांकि रिलेशनशिप को लेकर दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। जब- जब चहल और RJ महवश से दोनों के रिश्ते के बारें में पूछा गया। दोनों ने एक - दूसरे को अच्छा दोस्त बताया लेकिन कुछ दिन पहले ही चहल और महवश ने एक - दूसरे को अनफॉलो कर दिया।2020 में युजवेंद्र ने धनश्री से की थी शादी
बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दरअसल क्रिकेटर ने धनश्री की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए कॉन्टेक्ट किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई। दिसंबर 2020 में धनश्री और युजवेंद्र एक- दूसरे से शादी की थी।