Shefali ON Dating Chahal: युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग को लेकर शेफाली बग्गा ने किया खुलासा!

shefali-bagga-on-yuzvendra-chahal-dating-rumors

Shefali ON Dating Chahal: युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग को लेकर शेफाली बग्गा ने किया खुलासा!

shefali on dating chahal युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग को लेकर शेफाली बग्गा ने किया खुलासा

Shefali ON Dating Chahal: भारतीय टीम के जाने-माने गेंदबाज युजवेंद्र चहल अकसर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में धनश्री से तलाक के बाद से ही उनका नाम किसी न किसी से जोड़ा जाता रहा है। इन दिनों उनका नाम बिग बॉस 13 की फेम और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में शेफाली का इस पर बयान सामने आया है। उन्होंने डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि - 'किसी के साथ एक बार डिनर करने जाने को डेटिंग नहीं कहते'।

शेफाली और चहल नजर आएं थे साथ

कुछ दिनों पहले युजवेंद्र चहल स्पोर्ट्स एंकर शेफाली के साथ नजर आएं थे, जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में बनी हुईं हैं। इस बीच एक पॉडकास्ट के दौरान शेफाली से पूछा गया कि- ' क्या वे किसी क्रिकेटर से शादी करेंगी?

शेफाली ने साफ मना करते हुए कहा कि- 'क्रिकेट मेरा प्रोफेशन है। मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहती। इसलिए मैं किसी क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहूंगी।'

चहल के साथ डेटिंग को लेकर शेफाली

चहल के साथ डेटिंग को लेकर शेफाली ने कहा कि- 'मुझे हैरानी होती है कि लोगों की सोच कितनी छोटी है। अगर आप किसी के साथ डिनर पर जाते हैं, तो लोग उसे डेटिंग समझ लेते हैं। यह बहुत अजीब है। हालांकि इन अफवाहों से अब मुझे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मुझे और मेरे आस-पास के लोगों को सच पता है।'

किस क्रिकेटर जैसा पार्टरनर चाहती हैं शेफाली

पॉडकास्ट के दौरान जब शेफाली से शादी और लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- 'वे भविष्य में विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं। उन्हें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी परफेक्ट लगती है।'

वो विराट जैसी पर्सनैलिटी और कमिटमेंट वाला इंसान अपनी जिंदगी में चाहती हैं।

बिग बॉस 13 से मिली पॉपुलैरिटी

शेफाली बग्गा 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जहां से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। अब वो स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया में भी वो जानी-मानी हस्ती बन चुकी है। वो कई क्रिकेट इवेंट्स होस्ट कर चुकी है। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह एक मॉडल भी है

बता दें कि, युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक-दूसरे को फॉलो कर रखा है।

युजवेंद्र का नाम RJ महवश से जुड़ा

धनश्री से तलाक लेने के बाद युजवेंद्र चहल कई बार RJ महवश के साथ नजर आएं। दोनों को बार – बार साथ नजर आते थे, दोनों के कई वीडियो भी साथ में वायरल हुए। इसके बाद से ही उन दोनों के रिलेशनशिप की खबरे सामने आ रही थी। हालांकि रिलेशनशिप को लेकर दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। जब- जब चहल और RJ महवश से दोनों के रिश्ते के बारें में पूछा गया। दोनों ने एक – दूसरे को अच्छा दोस्त बताया लेकिन कुछ दिन पहले ही चहल और महवश ने एक – दूसरे को अनफॉलो कर दिया।

2020 में युजवेंद्र ने धनश्री से की थी शादी

बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दरअसल क्रिकेटर ने धनश्री की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए कॉन्टेक्ट किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई। दिसंबर 2020 में धनश्री और युजवेंद्र एक- दूसरे से शादी की थी।

 20 मार्च 2025 को हुआ था तलाक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरे काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में शादी के 4 साल बाद 20 मार्च गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रुप से तलाक हो चुका है। मुबई फैमिली कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगा दी है। चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि भी की थी।

Also Read- SAW vs INDW T20 Series: साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल की

संबंधित सामग्री

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

देश-विदेश

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

राज्य

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में रात को हुए हादसे में 22 वर्षीय श्रमिक नरेश की मौत हो गई। कंक्रीट स्लैब गिरने से हुआ हादसा।

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।