Salman Khan Death Threat: सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज...

salman-khan-death-threat

Salman Khan Death Threat: सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज...

salman khan death threat सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी शिकायत दर्ज

सलमान खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी उनको मिल रही धमकियों को लेकर इसी बीच एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके चलते वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक शख्स ने वॉट्सऐप पर मैसेज करके बम से उड़ाने की धमकी दी है। Read More: Salman Reveals Parents’ Marriage Secret: ‘शादी में धर्म नहीं था मुद्दा” सलमान ने किया खुलासा.. आपको बता दें कि, एक अज्ञात शख्स ने मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में वॉट्सऐप मैसेज पर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

Salman Khan Death Threat: रविवार देर रात भेजा गया धमकी भरा मैसेज..

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार देर रात एक मैसेज भेजा गया जिसमें लिखा था –"हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे।" इस गंभीर धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2)(3) के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

दिल्ली इवेंट में पहुंचे थे सलमान, शेरा दिखे गुस्से में..

धमकी मिलने से ठीक पहले सलमान खान शनिवार, 12 अप्रैल को दिल्ली में एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें टाइट सिक्योरिटी में देखा गया। उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ मौजूद थे और उस वक्त का एक वीडियो सामने आया जिसमें सलमान खान का बॉडीगॉर्ड काफी गुस्से में दिखाई दिया।

Salman Khan Death Threat: 14 अप्रैल 2024 में हुआ था हमला..

2024 में 14 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजकर 52 मिनट पर सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी, उस समय सलमान खान घर पर ही थे। इसके बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।

सलमान को Y+ कैटेगरी की दी गई सुरक्षा..

साल 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। तब से उनके साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं और 1 या 2कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। एक्टर की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

सिकंदर की शूटिंग के बीच टाइट थी सिक्योरिटी…

बाबा सिद्क्की की मौत के बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी, हालाकि सिकंदर की शूटिंग के दौरान होटल की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि पूरे होटल को किले जैसे सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया था। होटल के मुख्य गेट से लेकर अन्य एंट्री प्वाइंट्स तक, हर जगह सख्त निगरानी रखी गई थी। सिर्फ उन्हीं लोगों को शूटिंग स्थल तक प्रवेश की अनुमति थी, जिन्हें पहले से मंजूरी मिली हुई थी, इसके अलावा, होटल में नो स्वैपिंग पॉलिसी लागू की गई है, ताकि कोई व्यक्ति किसी अन्य के बदले अंदर प्रवेश न कर सके। हैदराबाद और मुंबई पुलिस सभी सुरक्षाकर्मियों को मिलाकर कुल 50-70 लोग सलमान की सुरक्षा में तैनात थे।

Salman Khan Death Threat: धमकियों पर Salman का बयान आया था सामने..

कुछ दीनो पहले सलमान अपनी फिल्म सिकंदर के लिए एक प्रेस मीट रखी थी, तभी उनसे , उनको मिल रही धमकियो पर सवाल किया गया था कि – “जो धमकियां मिल रही हैं, वो आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन आज आप जिस मुकाम पर हैं क्या वहां आप निर्भय हो गए हैं। क्या इनसिक्योरिटी हैं, क्या बेचैनी हैं या अब ये आम बात है?” तो इस पर सलमान खान ने जबाव देते हुए कहा कि “भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है।” कभी-कभी इतने लोगों को लेकर चलना पड़ता है, बस वही दिक्कत हो जाती है।’ अब वो इतना इनके बारे में नहीं सोचते।

संबंधित सामग्री

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी, युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

राज्य

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी, युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की सीट्स अगले दो वर्षों में 10 हजार हो जाएँगी, जो चिकित्सा शिक्षा में विस्तार को दर्शाता है।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 126 एथलीट 13 खेलों में भाग लेंगे।

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

देश-विदेश

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर 216 लोगों की पहचान की, जिनका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड था।

गुरुग्राम: बचपन का दोस्त ही निकला कातिल! बिजनेस रंजिश में शूटर हायर कर कराई हत्या, गिरफ्तार

देश-विदेश

गुरुग्राम: बचपन का दोस्त ही निकला कातिल! बिजनेस रंजिश में शूटर हायर कर कराई हत्या, गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपने बचपन के दोस्त की हत्या करवाने की साजिश रची, पुलिस ने शूटरों की तलाश शुरू की।

छत्तीसगढ़ में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान से जल संरक्षण में बड़ी सफलता

राज्य

छत्तीसगढ़ में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान से जल संरक्षण में बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान ने जल संरक्षण और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।